Somvati Amavasya 2024: आज सोमवती अमावस्या पर लग रहा सूर्य ग्रहण, जानिए भारत पर इसका असर

Somvati Amavasya 2024: आज सोमवती अमावस्या है. सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है. साथ ही आज साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है. हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और न ही यह भारत में मान्य होगा. ऐसे में इसका कोई दुष्प्रभाव भारत में नहीं होगा. सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 9.12 बजे से देर रात 2.22 बजे तक लगेगा.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Apr 8, 2024, 06:58 AM IST
  • जानिए आज का पंचांग
  • जानिए आज का मुहूर्त
Somvati Amavasya 2024: आज सोमवती अमावस्या पर लग रहा सूर्य ग्रहण, जानिए भारत पर इसका असर

नई दिल्लीः Somvati Amavasya 2024: आज सोमवती अमावस्या है. सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है. साथ ही आज साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है. हालांकि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और न ही यह भारत में मान्य होगा. ऐसे में इसका कोई दुष्प्रभाव भारत में नहीं होगा. सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 9.12 बजे से देर रात 2.22 बजे तक लगेगा. 

जानिए आज का पंचांग

तारीखः 8 अप्रैल
वारः सोमवार
तिथिः अमावस्या (रात 11.51 बजे तक इसके बाद प्रतिपदा तिथि)

मासः चैत्र
पक्षः कृष्ण
नक्षत्रः उत्तराभाद्रपद (सुबह 10.13 बजे तक इसके बाद रेवती नक्षत्र)

करणः चतुष्पद (दोपहर 1.37 बजे तक इसके बाद किस्तुघ्न करण)
योगः ऐन्द्र योग (शाम 6.14 बजे तक इसके बाद वैधृति योग)
चंद्रमा का दिन-रात मीन राशि में संचरण

सूर्योदयः सुबह 6.02 बजे
सूर्यास्तः शाम 6.43 बजे तक
दिशाशूलः पूर्व

विक्रमी संवतः 2080
शक संवतः 1945 शोभकृत

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबलः अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबलः वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.32 बजे से 5.18 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2.30 बजे से 3.20 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गोधूलि बेला शाम 6.42 बजे से 7.05 बजे तक रहेगी. वहीं अमृत काल सुबह 6.02 बजे से 7.37 बजे तक रहेगा. निशीथ काल आधी रात 12 से 12.45 बजे तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त

आज राहुकाल सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक रहेगा. यमगंड सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक रहेगा. इसी तरह दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12.48 बजे से 1.39 बजे तक रहेगा. इसके बाद दोपहर 3.20 बजे से 4.11 बजे तक रहेगा. पंचक पूरे दिन रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Bharat इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.)

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़