नई दिल्ली: झारखंड विधानसभा के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. विपक्ष ने भाजपा के किले पर ऐसा हमला किया कि झारखंड में रघुवर दास के सपने चकनाचूर हो गए. आपको 15 ऐसी जानकारियां देते हैं. जिन्हें देखकर आप प्रदेश में हुए इस बड़े उलटफेर को आप आसानी से समझ जाएंगे.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

भाजपा पर विपक्ष के 5 पंच!


सबसे पहले आपको झारखंड चुनाव के 5 पंच बताते हैं, जिसने प्रदेश में भारी उलटफेर कर दी. क्योंकि विपक्ष ने भाजपा को सत्ता से बाहर खदेड़ दिया है.


  1. बीजेपी सत्ता से बाहर, कई मंत्री पीछे

  2. कांग्रेस गठबंधन को बहुमत

  3. आदिवासी नेताओं पर भरोसा ज्यादा

  4. राष्ट्रीय मुद्दों पर स्थानीय मुद्दे हावी हुए

  5. ST बहुल क्षेत्रों में बीजेपी को झटका


रघुवर सरकार के कई मंत्री ने अपनी जमीन गंवा दी और कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन को बहुमत दिला दी. इस नतीजे में सबसे खास बात ये देखी गई कि जनता ने आदिवासी नेताओं पर बहुत ज्यादा भरोसा जताया है. एक बात ये भी अहम है कि ST बहुल इलाकों में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है.


झारखंड में पक्ष-विपक्ष के मुद्दे


सबसे पहले आपको झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उन 5 मुद्दों से रूबरू करवाते हैं, जिसे उसने चुनाव प्रचार के दौरान खूब ठोंक-बजाकर भुनाया.


भाजपा के 5 अहम मुद्दे


  1. नागरिकता संशोधन कानून

  2. राम मंदिर पर सुप्रीम फैसला

  3. जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 का खात्मा

  4. केंद्र सरकार की योजनाएं

  5. प्रदेश में गैर आदिवासी मुख्यमंत्री


अब आपको कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन के अहम 5 चुनावी मुद्दों से भी रूबरू होना चाहिए.


कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन के 5 मुद्दे


  1. महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर वार

  2. बेरोजगारी के खिलाफ उठाई आवाज

  3. आर्थिक सुस्ती को बनाया मुद्दा

  4. स्थानीय मुद्दों पर दिया जोर

  5. आदिवासी कल्याण को दी हवा


इसे भी पढ़ें: मोदी से बैर नहीं, राज्यों में भाजपा की खैर नहीं!


ये 15 ऐसी जानकारियां हैं जो झारखंड के चुनाव में काफी दिलचस्प रही हैं. भाजपा पर विपक्ष ने जो 5 पंच लगाया, भाजपा के 5 चुनावी मुद्दे जो फीके पड़ गए और JMM-कांग्रेस गठबंधन के वो 5 मुद्दे जिसने उसे शानदार जीत दिलाई. भाजपा ने एक और राज्य से सत्ता का सिंहासन खो दिया है.


इसे भी पढ़ें: 5 राज्य, 10 गलतियां! जानिए- क्यों सिमटी भाजपा?