Sukhwinder Singh Sukhu: कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू, जो बनेंगे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

Himachal New CM: सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे और मुकेश अग्निहोत्री का नाम हिमाचल के उपमुख्यमंत्री के रूप में फाइनल हुआ है. कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने यह जानकारी दी.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Dec 10, 2022, 07:48 PM IST
  • सुखविंदर के पास है एलएलबी की डिग्री
  • चौथी बार विधायक बने सुखविंदर सिंह
Sukhwinder Singh Sukhu: कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू, जो बनेंगे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

नई दिल्लीः Himachal New CM: सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे और मुकेश अग्निहोत्री का नाम हिमाचल के उपमुख्यमंत्री के रूप में फाइनल हुआ है. कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने यह जानकारी दी. 

सुखविंदर के पास है एलएलबी की डिग्री
सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को हुआ था. उनकी स्नातक की पढ़ाई शिमला में हुई. उनके पिता रसील सिंह हिमाचल परिवहन निगम में बस चालक थे, जबकि मां संसार देई गृहिणी हैं. चार भाइयों और बहनों में सुखविंदर दूसरे नंबर के हैं. सुखविंदर ने एलएलबी की डिग्री हासिल की है.

सुखविंदर सिंह सुक्खू के बड़े भाई सेना से रिटायर्ड हैं. उनकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है. सुखविंदर की शादी कमलेश ठाकुर से हुई है. उनकी दो बेटियां हैं.

सुखविंदर ने कांग्रेस के युवा संगठन एनएसयूआई से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की. वह संजौली कॉलेज में क्लास रिप्रेजेंटेटिव बने. इसके बाद स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए. उसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए. 

दो बार शिमला के पार्षद चुने गए
सुखविंदर सिंह साल 1988 से लेकर 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे. साल 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने. साल 1998 से 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे. नगर निगम शिमला के दो बार पार्षद बने. 

चौथी बार विधायक बने सुखविंदर
सुखविंदर साल 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने. आठ जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे. अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने. साल 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए. 

यह भी पढ़िएः Himachal New CM: सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के नए सीएम, जानिए कौन बनेंगे उपमुख्यमंत्री

 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

 

ट्रेंडिंग न्यूज़