Koffee With Karan 7: सोनम कपूर की दोस्तों के साथ अर्जुन कपूर बना चुके हैं संबंध, शो में खुला मलाइका अरोड़ा से जुड़ा ये राज

Koffee With Karan 7: फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और अर्जुन कपूर नजर आएंगे. शो में सोनम अपने भाई को रोस्ट करते हुए कई राज का करेंगी खुलासा.   

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 9, 2022, 05:46 PM IST
  • 'कॉफी विद करण 7' में नजर आएंगे सोनम और अर्जून
  • सोनम कपूर ने अर्जुन कपूर को किया ट्रोल
Koffee With Karan 7: सोनम कपूर की दोस्तों के साथ अर्जुन कपूर बना चुके हैं संबंध, शो में खुला मलाइका अरोड़ा से जुड़ा ये राज

नई दिल्ली: करण जौहर का चैट शॉ 'कॉफी विद करण 7' (Koffee With Karan 7)इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. नए एपिसोड में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) नजर आएंगे. सोनम कपूर हाल ही में मुंबई से वापस मुंबई लौटी हैं. करण जौहर के शो का प्रोमो जारी किया गया है. प्रोमो में एक्ट्रेस कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट देते हुई नजर आई हैं. शो में उन्होंने अपने भाई अर्जुन कपूर को रोस्ट किया है. सोनम कपूर के स्टेटमेंट सून आप भी खूब हंसने वाले हैं. चलिए बिना किसी देर किए जानते है दिलचस्प किस्सा. 

सोनम कपूर ने किया अर्जुन को रोस्ट 

कॉफी विद करण में सोनम कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर को रोस्ट करते हुए नजर आती हैं. वीडियो में करण सोनम कपूर से पूछते हैं कि आपकी कितनी फ्रेंड्स आपके भाई के साथ सोई है?  इस सवाल का जवाब देते हुए सोनम कपूर ने कहा कि मैं इस बारे में कोई बात नहीं कर रही, लेकिने मेरे सभी भाइयों में कोई नहीं बचा है. सोनम का ये जवाब सुन अर्जुन कपूर चौंक जाते हैं. इसके बाद करण सोनम से पूछते हैं कि तुम्हारे भाई किस तरह के हैं. जिस पर अर्जुन कपूर कहते हैं कि तुम कैसी बहन हो, अपने भाइयों के बारे में क्या बोल रही हो. 

अर्जुन और सोनम कपूर में दिखी नोकझोंक 
प्रोमो वीडियो में अर्जुन कपूर बताते हैं कि सोनम कपूर कभी भी किसी की तारीफ नहीं करती हैं बल्कि अपनी ही तारीफ करने में बिजी रहती हैं. वह हमेशा अपने स्टाइल और फैशन की तारीफ करती हैं. हम लोगों को कॉम्पलीमेंट नहीं देती हैं. इस सोनम कपूर कहती हैं कि हां क्योंकि मैं अनिल कपूर की बेटी हूं. 

मलाइका का नाम लेते हैं ब्लश करते दिखे अर्जुन कपूर 
कॉफी विद करण शो में करण अर्जुन और सोनम का स्वागत S.A.M कहकर करते हैं. इस पर सोनम कपूर कहती है कि आखिर एम कौन है? इसे सुन अर्जुन कपूर ब्लश करने लगते हैं. फिर तीन एम यानी मलाइका का ज्रिक करते हैं. वहीं शो में अर्जन कपूर खुलासा करते हैं कि उन्हें मलाइका का नाम बहुत पसंद है उन्होंने उनका नंबर अपने फोन में उनके नाम से सेव किया है. 

इसे भी पढ़ेंः  KBC 14: अमिताभ बच्चन के शो में हुए ये बड़े बदलाव, अब इस पड़ाव पर मिलेगी चमचमाती कार

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.
 

 

ट्रेंडिंग न्यूज़