पैगंबर पर फिर विवादित टिप्पणी, भाजपा विधायक टी राजा गिरफ्तार

तेलंगाना में लोगों में टी राजा सिंह के खिलाफ काफी गुस्सा है और लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. टी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 23, 2022, 10:31 AM IST
  • राजा सिंह ने बयान पर सफाई भी दी है
  • कहा, हर एक्शन का रिएक्शन होता है
पैगंबर पर फिर विवादित टिप्पणी, भाजपा विधायक टी राजा गिरफ्तार

हैदराबाद: नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद एक और भाजपा नेता और विधायक टी राजा सिंह ने इस्लाम के पैगंबर पर विवादित टिप्पणी कर दी है. इसके बाद तेलंगाना में लोगों में टी राजा सिंह के खिलाफ काफी गुस्सा है और लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. टी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

अब आई सफाई
टी राजा सिंह ने अपने बयान पर सफाई भी दी है. उन्होंने कहा है कि हर एक्शन का रिएक्शन होता है. मेरे खिलाफ केस दर्ज क्यों किया गया. क्या हमारे राम, राम नहीं है. माता सीता हमारी मां नहीं हैं. 

केस दर्ज
टी राजा के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सिर तन से जुदा..सिर तन से जुदा जैसे विवादित नारे लगाए. वहीं टी राजा सिंह मुर्दाबाद के भी नारे लगे. टी राजा सिंह के खिलाफ कई शिकायतें दी गई हैं. दबीरपुरा, भवानी नगर, रेनबाजार, मिरचौक पुलिस स्टेशनों पर लोगों ने प्रदर्शन किया है. डीसीपी चैतन्य ने बताया, विधायक के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भाजपा विधायक ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, इसलिए उनकी तत्काल गिरफ्तारी की जाए. 

क्या है विवादित वीडियो
भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था. उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की. इससे पहले टी राजा सिंह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को भी धमकी दी थी. उन्होंने उनके शो को भी रद्द करने की मांग की थी. 

इसे भी पढ़ें-  मुश्किल में फंसे यूपी ओलंपिक संघ के सचिव आनंदेश्वर पांडे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कई महिलाओं संग अश्लील तस्वीरें

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़