हरियाणा भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अरुण यादव बर्खास्त, पैगंबर मोहम्मद पर किया था विवादित ट्वीट

अरुण यादव ने पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम पर साल 2017 में एक विवादित ट्वीट किया था. यह ट्वीट वायरल होने के बाद उन पर यह कार्रवाई की गई है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jul 8, 2022, 12:09 PM IST
  • अरुण यादव को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया गया
  • राज्य भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने की कार्रवाई
हरियाणा भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अरुण यादव बर्खास्त, पैगंबर मोहम्मद पर किया था विवादित ट्वीट

चंडीगढ़: भाजपा ने अपनी पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के बाद एक और नेता पर कार्रवाई की है. यह नई कार्रवाई भी पैगंबर मोहम्मद पर किए गए विवादित ट्वीट के चलते की गई है. हरियाणा बीजेपी यूनिट ने आईटी सेल के प्रमुख अरुण यादव को पैगंबर और इस्लाम के खिलाफ विवादास्पद ट्वीट के चलते हटा दिया है. 

राज्य भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने गुरुवार देर शाम एक बयान में कहा कि अरुण यादव को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जा रहा है. हालांकि धनखड़ ने कार्रवाई का कोई कारण नहीं बताया.

क्या था विवाद
अरुण यादव ने पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम पर साल 2017 में एक विवादित ट्वीट किया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे है. गुरुवार को ट्विटर पर 'अरेस्ट अरूण यादव' टॉप ट्रेंड में रहा.

इसे भी पढ़ें-  जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की मौत, मारी गईं थी दो गोलियां

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़