मिशन गगनयान में खाये जायेंगे पकवान

ये आसमानी खबर है आपके लिए अगर आप भी लजीज़ खाने के शौकीन हैं..  

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jan 7, 2020, 06:10 PM IST
    • यमी है फ़ूड मेन्यू इस गगन-अभियान का
    • अंतरिक्ष-यात्री खाएंगे मूंग का हलवा और इडली
    • विशेष फूड मेन्यू है अंतरिक्ष-यात्रियों का
    • मैसूर के डिफेंस फूड रिसर्च लैबरेटरी ने तैयार किया है फूड मेन्यू
    • चार भारतीय गगनयात्री शामिल हो रहे हैं इस अभियान में
मिशन गगनयान में खाये जायेंगे पकवान

नई दिल्ली. लगता है मिशन गगनयान किसी पिकनिक से कम नहीं होने जा रहा है. कारण ये है कि जो फ़ूड मेन्यू इस अभियान के लिए तैयार किया गया है, अगर आप उसके नाम भी सुन लें तो आपके मुँह में पानी आ जाएगा.

अंतरिक्ष-यात्री खाएंगे मूंग का हलवा और इडली 

इस अंतरिक्षयात्रा के बाद एक बात तो तय है कि ये गगनयात्री दुबारा भी गगनयात्रा पर जाना चाहेंगे क्योंकि इस बार जो पकवान वे अपनी यात्रा के दौरान खाएंगे उसका स्वाद वे कई दिनों तक भूल नहीं पाएंगे. इस फूड मेन्यू को देख कर ऐसा नहीं लगता कि ये किसी अंतरिक्ष यात्रा का फूड मेन्यू है बल्कि ये किसी फूड-अवार्ड वाला मेन्यू अधिक नज़र आता है. 

ये है फूड मेन्यू अंतरिक्ष-यात्रियों का

अंतरिक्ष यात्रियों के लिए विशेष रूप से तैयार किये गए इस फूड मेन्यू में उत्तर भारत और दक्षिण भारत - दोनों ही तरफ के पकवान सम्मिलित किये गए हैं. गगनयान के इस फूड मेन्यू में शामिल है मूंग का हलवा, इडली, एग रोल्स, वेज रोल्स, इडली, मूंग दाल का हलवा और वेज पुलाव. लेकिन यह सूचि यहीं समाप्त नहीं होती है. इसके साथ ही भांति-भांति के स्वादिष्ट पेय भी इन अंतरिक्षयात्रियों की यात्रा का आनंद बढ़ाएंगे.  मैसूर स्थित डिफेंस फूड रिसर्च लैबरेटरी ने ये फ़ूड मेन्यू तैयार किया है.

चार भारतीय गगनयात्री शामिल हो रहे हैं इस अभियान में 

रूस में इन चारों भारतीय गगनयात्रियों को इस अभियान के पूर्व आवश्यक अनिवार्य प्रशिक्षण के दौर से गुजरना होगा जो कि इस महीने की तीसरे हफ्ते से मास्को में शुरू होने वाला है. यात्रा हेतु तमाम अन्य आवश्यक सामग्रियों के साथ गगनयान में सवार होकर अंतरिक्ष यात्रा करने वाले इन चारों भारतीयों के लिए सारी भोजन सामग्रियां तैयार भी कर ली गई हैं. 

चयनित गगनयात्री जल्द ही रूस पहुंचेंगे 

चुने गए ये चारों भारतीय अंतरिक्षयात्री ट्रेनिंग लेने जल्द ही रूस पहुंचेंगे. भारतीय वायुसेना के इन चयनित टेस्टिंग पायलट्स के लिए खाने-पीने का सामान भी लगभग तैयार कर लिया गया है. इसकी जिम्मेदारी मैसूर स्थित डिफेंस फूड रिसर्च लैबरेटरी को दी गई है जहां विशेष वैज्ञानिक प्रक्रिया से इन यात्रियों के लिए भोजन और पेय पदार्थ तैयार किये गए हैं. 

ये है इसरो का प्रथम मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान 

यह प्रशिक्षण इसरो का प्रथम मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान का एक हिस्सा है. इसरो इस महत्वकांक्षी मिशन की तैयारियों में काफी समय से जुटा हुआ है और पीएम मोदी ने इसरो को इस अभियान के लिए 2022 की डेडलाइन भी दे रखी है. 

ये भी पढ़ें. विदेश मंत्री ने कहा उनके समय जेएनयू में नहीं था टुकड़े-टुकड़े गैंग

ट्रेंडिंग न्यूज़