CWG 2022: पदकतालिका में फिर छलांग मार सकता है भारत, जानें कैसा है 10वें दिन का शेड्यूल

बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है. शुक्रवार की तरह शनिवार को भी भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिये हर भारवर्ग में पदक जीतने का कारनामा किया तो वहीं पर भारतीय पदकों की संख्या भी 40 पहुंच गई है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 7, 2022, 07:36 AM IST
  • कॉमनवेल्थ में भारत अब तक जीत चुका है 40 पदक
  • रविवार को भी खेलेगा कम से कम 4 गोल्ड मेडल मैच
CWG 2022: पदकतालिका में फिर छलांग मार सकता है भारत, जानें कैसा है 10वें दिन का शेड्यूल

Commonwealth Games Day 10 Schedule: बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है. शुक्रवार की तरह शनिवार को भी भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिये हर भारवर्ग में पदक जीतने का कारनामा किया तो वहीं पर भारतीय पदकों की संख्या भी 40 पहुंच गई है. भारतीय खिलाड़ियों ने शनिवार को न सिर्फ पदक जीते बल्कि क्रिकेट, हॉकी और बॉक्सिंग के सेमीफाइनल मैच जीत रविवार को गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद को बरकरार रखा है.

आइये एक नजर कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन होने वाले सभी भारतीय खेलों पर डालते हैं जिनमें जीत हासिल कर भारत पदकतालिका में छलांग लगा सकता है. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत का आज का शेड्यूल: रविवार, 7 अगस्त सभी समय भारतीय (IST) समयानुसार दिए गए हैं-

एथलेटिक्स

फाइनल, मेंस ट्रिपल जंप: एनए अब्दुल्ला, एल्धोस पॉल, प्रवीण चित्रवेल – दोपहर 2:45 बजे से

फाइनल, मेंस 10000 मीटर रेस वॉक: संदीप कुमार, अमित खत्री – दोपहर 3:50 बजे से

फाइनल, वूमेंस जेवलिन थ्रो: अन्नू रानी, ​​शिल्पा रानी – शाम 4:05 बजे से

फाइनल, वूमेंस 4x100 मीटर रिले: दुती चंद, हिमा दास, सरबनी नंदा, ज्योति याराजी – शाम 5:24 बजे से

फाइनल, मेंस जैवलिन थ्रो: डीपी मनु, रोहित यादव – रात 12:10 बजे से (8 अगस्त)

फाइनल, मेंस 4x400 मीटर रिले: मुहम्मद अनस, मुहम्मद अजमल, नूह निर्मल टॉम, अमोज जैकब – रात 1:00 बजे से (8 अगस्त)

बैडमिंटन

सेमीफाइनल, महिला एकल: पीवी सिंधु बनाम जिया मिन येओ (SGP) – दोपहर 2:20 बजे से

सेमीफाइनल, पुरुष एकल: किदांबी श्रीकांत बनाम त्जे योंग एनजी (MAS) – दोपहर 3:10 बजे से

सेमीफाइनल, पुरुष एकल: लक्ष्य सेन बनाम जिया हेंग ते (SGP) – दोपहर 3:10 बजे से

सेमी-फाइनल, महिला युगल: तांग कूंग ले पर्ली / थिना मुरलीधरन (MAS) बनाम त्रिशा जॉली / गायत्री गोपीचंद – शाम 4:00 बजे से

सेमीफाइनल, पुरुष युगल: चिराग शेट्टी / सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बनाम चान पेंग सून / टैन कियान मेंग (MAS) – शाम 4:50 बजे से

कांस्य पदक प्लेऑफ, पुरुष युगल (यदि चिराग/सात्विक क्वालीफाई करते हैं) – रात 9:30 बजे से

कांस्य पदक प्लेऑफ, पुरुष एकल (यदि किदांबी श्रीकांत या लक्ष्य सेन क्वालीफाई करते हैं) – लगभग रात 10:15 बजे से

कांस्य पदक प्लेऑफ, महिला युगल (यदि त्रिशा/गायत्री क्वालीफाई करते हैं) – लगभग रात 11:00 बजे से

कांस्य पदक प्लेऑफ, महिला एकल (यदि पीवी सिंधु क्वालीफाई करती हैं) – लगभग रात 11:45 बजे से

बॉक्सिंग

फाइनल, वूमेंस मिनिममवेट: नीतू घंगास बनाम डेमी-जेड रेसटन (इंग्लैंड) - दोपहर 3:00 बजे से

फाइनल, मेंस फ्लाईवेट: अमित पंघल बनाम कियारन मैकडॉनल्ड्स (इंग्लैंड) – दोपहर 3:15 बजे से

फाइनल, वूमेंस लाइट फ्लाईवेट: कार्ली मैकनौल (NRI) बनाम निकहत जरीन - शाम 7:00 बजे से

फाइनल, मेंस वेल्टरवेट: रोहित टोकस बनाम TBD – रात 12:15 बजे से (8 अगस्त)

फाइनल, मेंस सुपर हैवीवेट: सागर बनाम TBD – रात 1:15 बजे से (8 अगस्त)

क्रिकेट

फाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – रात 9:30 बजे से

हॉकी

महिला कांस्य पदक मैच: न्यूजीलैंड बनाम भारत - दोपहर 1:30 बजे से

स्क्वैश

कांस्य पदक मैच, मिश्रित युगल: दीपिका पल्लीकल / सौरव घोषाल बनाम डोना लोब्बन / कैमरून पिल्ले (ऑस्ट्रेलिया) – रात 10:30 बजे से

टेबल टेनिस

कांस्य पदक मैच, महिला एकल: श्रीजा अकुला बनाम यांग्जी लियू (ऑस्ट्रेलिया) – दोपहर 3:35 बजे से

स्वर्ण पदक मैच, पुरुष युगल: पॉल ड्रिंकहॉल / लियाम पिचफोर्ड (इंग्लैंड) बनाम शरत कमल / जी साथियान – शाम 6:15 बजे से

सेमी-फाइनल, पुरुष एकल: पॉल ड्रिंकहॉल (इंग्लैंड) बनाम शरत कमल – लगभग रात 10:00 बजे से

सेमीफाइनल, पुरुष एकल: जी साथियान बनाम लियाम पिचफोर्ड (इंग्लैंड) -लगभग रात 10:45 बजे से

स्वर्ण पदक मैच, मिश्रित युगल: जावेन चोंग / करेन लिन (MAS) बनाम शरत कमल / श्रीजा अकुला – रात 12:15 बजे से (8 अगस्त)

इसे भी पढ़ें- CWG 2022: 9वें दिन खाते में आये 14 पदक, 40 मेडल जीत पदकतालिका में जानें कहां पहुंचा भारत

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़