WPL 2024: जारी हुआ महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल, 23 फरवरी को होगा पहला मैच, जानें कब होगा फाइनल

WPL Schedule 2024: साल 2024 में महिला प्रीमियर लीग का दूसरा एडिशन खेला जाना है. इसे लेकर BCCI ने शेड्यूल जारी कर दिया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 23 फरवरी से हो रही है. WPL का पहला मैच पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. 

Written by - Pramit Singh | Last Updated : Jan 23, 2024, 05:15 PM IST
  • WPL में खेले जाएंगे 22 मुकाबले
  • 24 दिनों तक चलेगा WPL
WPL 2024: जारी हुआ महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल, 23 फरवरी को होगा पहला मैच, जानें कब होगा फाइनल

नई दिल्लीः WPL Schedule 2024: साल 2024 में महिला प्रीमियर लीग का दूसरा एडिशन खेला जाना है. इसे लेकर BCCI ने शेड्यूल जारी कर दिया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 23 फरवरी से हो रही है. WPL का पहला मैच पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस साल WPL  में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे. ये सभी मैच बेंगलुरु और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे. 

WPL में खेले जाएंगे 22 मुकाबले
WPL का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, 15 मार्च को दिल्ली में ही प्लेऑफ मैच खेला जाएगा. महिला प्रीमियर लीग के कुल 11 मुकाबले बेंगलुरु में और बाकी के मुकाबले दिल्ली में खेले जाएंगे. 

24 दिनों तक चलेगा WPL
इस साल WPL कुल 24 दिनों तक चलेगा. इस दौरान डबल हेडर मुकाबले नहीं होंगे और सभी मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे. टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. वहीं, एलिमिनेटर मैच में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमें भिड़ेंगी. 

कार्यक्रम इस प्रकार है:
23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरू में 
24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम यूपी वारियर्स, बेंगलुरू में 
25 फरवरी- गुजरात वॉरियर्स  बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरू में 
26 फरवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरू में 
27 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम गुजरात वॉरियर्स , बेंगलुरू में 
28 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स , बेंगलुरू में 
29 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरू में 

1 मार्च- यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात वॉरियर्स , बेंगलुरू में 
2 मार्च- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम मुंबई इंडियन्स, बेंगलुरू में 
3 मार्च- गुजरात वॉरियर्स  बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरू में 
4 मार्च- यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, बेंगलुरू में 
5 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली में 
6 मार्च- गुजरात वॉरियर्स  बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली में 
7 मार्च- यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली में 
8 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स , दिल्ली में 
9 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात वॉरियर्स , दिल्ली में 
10 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली में 
11 मार्च- गुजरात वॉरियर्स  बनाम यूपी वॉरियर्स , दिल्ली में 
12 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली में 
13 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात वॉरियर्स , दिल्ली में 
15 मार्च- दिल्ली में एलिमिनेटर
17 मार्च- फाइनल मुकाबला

ये भी पढ़ेंः PCB की स्थिति पर छलका जावेद मियांदाद का दर्द, कहा- 'पाकिस्तान क्रिकेट की स्थिति...'

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़