Happy Navratri 2022: इस तरह दें नवरात्रि की शुभकामनाएं, भेजें मां की कृपा बरसने के संदेश

Happy Navratri 2022: नवरात्रि का त्योहार 2 अप्रैल यानी शनिवार से शुरू हो रहा है. कल नवरात्रि का पहला दिन है. नवरात्रि के पावन अवसर पर आप अपने सगे-संबंधियों, करीबियों और दोस्तों को इस तरह के नवरात्रि की शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Apr 1, 2022, 10:06 PM IST
  • शनिवार से शुरू हो रही है नवरात्रि
  • भेजिए नवरात्रि की शुभकामनाएं संदेश
Happy Navratri 2022: इस तरह दें नवरात्रि की शुभकामनाएं, भेजें मां की कृपा बरसने के संदेश

नई दिल्लीः Happy Navratri 2022: नवरात्रि का त्योहार 2 अप्रैल यानी शनिवार से शुरू हो रहा है. कल नवरात्रि का पहला दिन है. इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. साथ ही कलश स्थापना के साथ व्रत भी शुरू होते हैं. नवरात्रि के पावन अवसर पर आप अपने सगे-संबंधियों, करीबियों और दोस्तों को इस तरह के नवरात्रि की शुभकामना संदेश भेज सकते हैं. 

1. कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार, 
सुख संपत्ति मिले आपको अपार, 
मेरी ओर से नवरात्रि की शुभकामनाएं करें स्वीकार.

2. सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके, 
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते, 
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.

3. लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो, गणेश का निवास हो, 
मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो.

4. वसंत नवरात्रि के शुभ दिन आपके जीवन में ऊर्जा (शक्ति), धन (लक्ष्मी), और ज्ञान प्रकट करें, नवरात्रि की शुभकामनाएं.

5. मां भरती झोली खाली! मां अम्बे वैष्णो वाली! 
मां संकट हरने वाली! मां विपदा मिटाने वाली! 
मां के सभी भक्तों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.

6. हो जाओ तैयार, मां अंबे आने वाली हैं, 
सजा लो दरबार मां अंबे आने वाली हैं, 
तन, मन और जीवन हो जाएगा पावन, 
मां के कदमों की आहट से गूंज उठेगा आंगन, 
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.

7. क्या है पापी क्या है घमंडी, 
मां के दर पर सभी शीश झुकाते, 
मिलता है चैन तेरे दर पे मैया, 
झोली भरके सभी है जाते, 
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.

8. या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता:
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.

यह भी पढ़िएः Fasal Bima Yojana: फसल बीमा की सब्सिडी को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने दी ये जरूरी जानकारी

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

ट्रेंडिंग न्यूज़