अरविंदर सिंह/हमीरपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज सुजानपुर में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश को अगर कमजोर करना है तो लोग कांग्रेस पार्टी को वोट दे सकते हैं, लेकिन अगर भारत को दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाना है तो मोदी को वोट डालकर भाजपा सरकार को फिर से तीसरी बार सत्ता में लाएं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी तो यहां तक कह रहे हैं कि देश को परमाणु हथियार खत्म कर देना चाहिए. ऐसा लगता है कि वह देश को पूरी तरह कमजोर करने पर तुले हुए हैं. सुजानपुर के कला मंच पर आयोजित कार्यक्रम में सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी राजेंद्र राणा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुमित शर्मा, प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री, जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वहां उपस्थित महिलाओं से भाजपा के पक्ष में मतदान कर देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने का आह्वान किया. 


ये भी पढ़ें- Shimla में आज हुई कांग्रेस की बैठक, CM Sukhu ने BJP सांसदों पर साधा निशाना


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की पूर्व सरकारों और राहुल गांधी पर जमकर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस शासनकाल में सेवा के हथियारों की खरीद हो या फिर आधुनिक उपकरण खरीदने की, हर जगह करोड़ों रुपये के घोटाले किए गए जो देश की जनता के सामने हैं. वर्तमान मोदी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद देश को मजबूत करने के लिए जहां आधुनिक हथियारों की खरीद का काम शुरू किया, विश्व के अनेक स्थानों में हो रही लड़ाई पर लोगों का ध्यान दिलवाते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.


ये भी पढ़ें- Himachal भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को बताया महंगाई वाली सरकार


उन्होंने कहा कि दुनिया भर में इस समय संकट चल रहा है. कई देशों में जंग चल रही है, ऐसे में हर देश मजबूत होगा तो वह किसी भी लड़ाई को लड़ सकता है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए कई बड़ी योजनाएं शुरू की हैं. 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है. 12 करोड़ शौचालय बनाए गए, 13 करोड़ घरों में नल लगाए गए, 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए, 80 करोड़ लोगों को आज मुफ्त राशन की सुविधा भी मोदी सरकार दे रही है. 


WATCH LIVE TV