Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1614459
Zee SalaamZee Salaam CricketIPL 2023: एमएस धोनी के बाइसेप्स देख लोग हुए हैरान; तस्वीर वायरल

IPL 2023: एमएस धोनी के बाइसेप्स देख लोग हुए हैरान; तस्वीर वायरल

IPL 2023: आईपीएल से पहले सोशल मीडिया पर सीएसके के कप्तान एमएस धोनी की तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें वह बैटिंग करते दिखाई दे रहे हैं और उनके बाइसेप्स काफी शेप में नजर आ रहे हैं.

IPL 2023: एमएस धोनी के बाइसेप्स देख लोग हुए हैरान; तस्वीर वायरल

IPL 2023: 31 मार्च से आईपीएल 2023 का आगाज हो रहा है. इसके लिए एमएस धोनी पूरी तरह से तैयार हैं और कोई भी कमी छोड़ना नहीं चाह रहे हैं. धोनी लंबे-लंबे समय तक नेट पर प्रैक्टिस कर रहे हैं, और पूरी तरह से रिदम में आने की कोशिश कर रहे हैं. इस सब के बीच चेन्नई सुपर किंग (Chennai Super Kings) के कप्तान ने सब का ध्यान अपनी ओर खीचा है. दरअसल एमएस धेनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उनका बाइसेप्स देख कर सब हैरान हैं. इस तस्वीर में एमएस धोनी के बाइसेप्स (MS Dhoni biceps) काफी शेप में दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को इंटरनेट पर खूब साझा किया जा रहा है.

एमएस धोनी के बाइसेप्स की तस्वीर वायरल (MS Dhoni Biceps)

आपको बता दें एमएस धोनी की उम्र 41 साल है और वह अभी भी काफी फिट है. हाल ही में ऐसे खबरें आई थीं कि एमएस धोनी ये आखिरी आईपीएल (IPL 2023( खेल रहे हैं. इसके बाद उनका रिटायर होने का प्लान हैं, इस आईपीएल उनकी फेरवेल हो सकती है. हालांकि इसके बारे में कोई आधिकारिक सूचन नहीं थी. ऐसे में इस बार एमएश धोनी हर हाल में ये खिताह जीतना चाहेंगे.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

आपको जानकारी के लिए बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट में एमएस धोनी का नाम सबसे सक्सेसफुल कप्तान के तौर पर होता है. उन्होंने 2011 में वर्ल्ड कप जिताया और 2020 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया. वह 2019 में टीम इंडिया के लिए आखिरी बार खेले. लेकिन वह सीएसके (CSK) के हमेशा से एक अहम मेंबर रहे हैं. इस बार का आईपीएल धोनी (IPL MS Dhoni) के लिए काफी खास होने जा रहा है. बतौर कप्तान और बल्लेबाज वह हर हाल में आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम करना चाहेंगे.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news