)
Champions Trophy Schedule 2025: टी20 विश्व कप 2024 खत्म होते ही आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी शुरू कर दी है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान की मेजबानी में होगी. हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाएगी या नहीं. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ इस मेगा इवेंट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.
बीसीसीआई ने अभी तक नहीं दी मंजूरी
स्वाभाविक तौर पर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होगा. इन दोनों टीमों के बीच मैच की तारीख 1 मार्च 2025 तय की गई है. इससे पहले पीसीबी ने पुष्टि की थी कि अगर टीम इंडिया को पाकिस्तान की यात्रा करती है तो लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम भारत के सभी मैचों की मेजबानी करेगा. अब, आईसीसी के एक वरिष्ठ बोर्ड सदस्य ने पुष्टि की है कि पीसीबी 1 मार्च को भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच लाहौर में खेला जाएगा, लेकिन बीसीसीआई ने इस कार्यक्रम पर अपनी सहमति नहीं दी है.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पीसीबी के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, 9 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक खेली जाएगी. 20 दिनों तक चलने वाली इस टूर्नामेंट में कुल 15 मैच खेले जाने हैं. लाहौर सबसे ज्यादा 7 मैचों की मेजबानी करेगा. वहीं, टूर्नामेंट का फाइल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा.
8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के टॉप-8 में रहने वाली टीमें पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. इस मेगा इवेंट के लिए दो पूर्व विजेता, श्रीलंका और वेस्टइंडीज पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे. आईसीसी ने दोनों चिर प्रतिद्वंदी भारत को पाकिस्तान के साथ एक ग्रुप में रखा है. आईसीसी सूत्र के मुताबिक, ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीमें शामिल हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान को ग्रुप बी में रखा गया है.
ग्रुप A: पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड.
ग्रुप A: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान