खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर एक बार फिर से चर्चा में हैं. यूपी की एक लड़की ने फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ पटना के पीरबहोर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. युवती का कहना है कि खान सर से उसकी जान को खतरा है.
Khan Sir News: सिविल कोर्ट ने पटना के खान सर को जमानत दे दी है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है. खान सर के दोनों बॉडीगार्ड्स को भी जमानत मिल गई है. इससे पहले दोनों पक्षों की तरफ से दलीलें पेश की गईं, जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.
पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान उर्फ खान सर को आज (सोमवार, 13 जुलाई) कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने फैसल खान (खान सर) की अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर करते हुए उन्हें जमानत दे दी है. इसके साथ ही फैजल खान के दोनों गार्ड की जमानत याचिका पर भी फैसला आ गया है.
Delhi News: अंजना ओम कश्यप और पॉपुलर टीचर खान मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दोनों पार्टियों को सलाह दी कि वे मीडिएटर के सामने बैठकर झगड़े का आपसी सहमति से हल निकालें.
Khan Sir: पटना कोचिंग विवाद मामले में खान सर को राहत मिली है. कोर्ट ने खान सर की इंटरिम प्रोटेक्शन 3 जुलाई तक बढ़ा दी है. साथ ही, कोर्ट ने हथियारों की पूरी रिपोर्ट भी मांगी है.
Khan Sir: बिहार के सुपौल से छातापुर से BJP विधायक नीरज कुमार बबलू ने खान सर पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वो हिंदू बच्चों को टारगेट करता है. हम मुख्यमंत्री से आग्रह करते हैं कि वे इस मामले का संज्ञान लें और कार्रवाई शुरू करें.
Khan Sir: खान सर के एक गार्ड का हथियार बिना वैध परमिट के बिहार में था. साथ ही, पुलिस ने दूसरे बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार के हथियार के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई है.
Khan Sir Coaching Controversy: पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में आज पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने मामले की अगली तारीख 30 जून निर्धारित की है.
फैजल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई नहीं हो सकी. अब इसे शनिवार, 27 जून के लिए तय किया गया है. सुनवाई इसलिए टाल दी गई क्योंकि पुलिस की पूरी केस डायरी अभी तक नहीं मिली थी. फैजल खान उर्फ खान सर के मामले में कोर्ट ने केस डायरी मांगी है और अगली सुनवाई की तारीख तक सख्त कार्रवाई पर रोक जारी रहेगी.
Khan Global Studies: लखनऊ अग्निकांड के बाद पटना में फायर विभाग अलर्ट मोड में हैं. कोचिंग संस्थानों का सेफ्टी ऑडिट शुरू कर दिया गया है. इसी क्रम में आज अग्निशमन विभाग खान ग्लोबल स्टडीज का निरीक्षण किया.
Khan Sir Vs Roshan Anand: फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक को बरकरार रखा है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 जून को होगी. अगली सुनवाई तक पटना पुलिस फैजल खान को गिरफ्तार नहीं कर सकती है.
खान सर विवाद पर RJD विधायक राहुल कुमार ने CBI जांच की मांग की है. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. जहानाबाद समेत पूरे बिहार में रोज लूट, चोरी, छिनतई और चेन स्नेचिंग जैसी अनगिनत घटनाएं हो रही हैं.
रौशन आनंद के भाई की मृत्यु के बाद गुरु रहमान ने कहा कि वर्चस्व की लड़ाई में लोग परिवार के सदस्य को खो रहे हैं. गुरु रहमान ने सरकार और प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
Khan Sir vs Raushan Anand: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है. तेजस्वी यादव ने CM सम्राट चौधरी को पत्र लिखा है और मामले की जांच CBI से कराने की मांग की है.
आपको फैजल खान और रोशन आनंद के बीच का विवाद याद होगा। अब इस विवाद में नया मोड़ है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। प्रिंस यादव की मौत कैसे हुई? मौत की वजह क्या है? यह जांच का विषय है। लेकिन इस बीच रोशन आनंद ने सीधे-सीधे फैजल खान पर हत्या की साजिश का इल्जाम लगाया। आपको सुनना चाहिए रोशन आनंद ने फैजल खान उर्फ़ खान सर पर क्या आरोप लगाए?
Nawada News: प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत पर नवादा जिले में भारी आक्रोश देखने को मिला. फैजल खान उर्फ खान के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे और जमकर प्रदर्शन किया.
ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद ने कहा कि फैजल खान के दो गार्डों ने मेरी हत्या की साजिश रची थी. मैं फैजल खान का रत्ती-रत्ती खोल दूंगा. किस नेता के संरक्षण में फैजल खान को बचाया जा रहा है, सबका पर्दाफाश करेंगे.
Roshan Anand: ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद ने कहा कि हमने जो खोया है, वो कोई लौटा नहीं सकता, हमने अपने जिगर का टुकड़ा खोया है. हमारे भाई की हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए, हाई लेवल कमेटी बनाकर फिर से मेरे भाई का पोस्टमॉर्टम कराया जाए.
ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का शव सहरसा पहुंच गया है. उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. लोग इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं.
Raushan Anand News: रौशन आनंद ने जेल से बाहर आते ही कहा कि फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक ने मेरे भाई की साजिशन हत्या कराई है. फैजल खान ने कितना झूठ बोला है, आप सोचिए. गोलीबारी किसके तरफ से हुई थी? वहीं, दूसरी ओर फैजल खान (खान सर) ने एक वीडियो जारी करके प्रिंस यादव की मौत पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है.
Khan Sir Vs Raushan Anand: 'खान ग्लोबल स्टडीज' कोचिंग सेंटर के बाहर पथराव-फायरिंग मामले में 'ज्ञान बिंदु' के संचालक रौशन आनंद को कोर्ट से जमानत मिल गई है. अगर सही समय पर उनके जमानत वाले कागजात बेऊर जेल प्रशासन को सौंप दिए जाएंगे तो रौशन आनंद अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में भी शामिल हो सकते हैं.
Khan Sir On Prince Yadav Death Case: 'ज्ञान बिंदु' कोचिंग संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में 'खान ग्लोबल स्टडीज' के संस्थापक फैजल खान उर्फ खान सर ने पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति जताई है. फैजल खान ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है.