)
Cricketer Arrested in Rape: टी20 वर्ल्ड कप के दरमियान क्रिकेट खेल को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है. टी20 वर्ल्ड कप खेलने पहुंचे श्रीलंकाई खिलाड़ी दनुष्का गुणातिलक पर रेप के इल्जाम लगे हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया की सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
श्रीलंका क्रिकेट के मुताबिक एक महिला ने दनुष्का गुणातिलक पर रेप का आरोप लगाया है. इसके बाद 31 साल के दनिष्का को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में गिरफ्तार कर लिया गया.
बता दें कि श्रीलंका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 में जगह बनाई थी. उसने ग्रुप-1 में अपना आखिरी मैच शनिवार (5 नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. दनुष्का भी इस टीम का हिस्सा थे. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
श्रीलंका की टीम इस बार सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी है. टीम अपने देश लौट गई है. लेकिन दनुष्का श्रीलंकाई टीम के साथ अपने देश नहीं पहुंचे हैं क्योंकि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दनुष्का श्रीलंकाई टीम के साथ ही वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे. मगर चोट की वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. इसके बाद टीम में उनकी जहग पर अशेन बंडारा को टीम में लिया गया.
श्रीलंकाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने ग्रुप-12 में पांच मैच खेले. टीम ने इसमें दो ही मैच जीते थे. इसके बाद टीम 4 पॉइंट्स के साथ बाहर हो गई.
रेप के आरोप में गिरफ्तार खिलाड़ी दनुष्का ने इस पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही मैच खेला था. वह उस मैच का हिस्सा थे जिसमें टीम ने नामीबिया के खिलाफ मैच खेला था. इस मैच में दनुष्का अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. मैच में नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हरा दिया था.
इसी तरह की और खबरों को पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर विजिट करें.