Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1556159

पुलिस की वर्दी पहन MS Dhoni ने फैंस को चौंकाया, जानें क्या है पूरा मामला

Mahendra Singh Dhoni: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फोटो में महेंद्र सिंह धोनी पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं.

पुलिस की वर्दी पहन MS Dhoni ने फैंस को चौंकाया, जानें क्या है पूरा मामला

Mahendra Singh Dhoni: भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने कारनामों से लोगों को हैरान कर देते हैं. इस बार उन्होंने पुलिस की वर्दी पहन कर अपने फैंस को हैरान कर दिया है. पुलिस की वर्दी में उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

वायरल हो रहा धोनी  का नया लुक

धोनी का पुलिस की वर्दी वाला लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इसी वजह से ये काफी वायरल हो रहा है. धोनी के फैंस इसे खूब शेयर कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है मामला?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी असल में न तो पुलिस वाले हैं और न ही उन्होंने अदाकारी की दुनिया में कदम रखा है. बल्कि वह एक विज्ञापन में पुलिस का किरदार अदा कर कर रहे हैं. वह अक्सर विज्ञापनों में अपने नए अवतार लेकर आते हैं. वह विज्ञापन के हिसाब से नए रूप अपनाते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. महेंद्र सिंह धोनी विज्ञापन में पुलिस ऑफीसर बने हैं. 

यह भी पढें: Photos: शादी के बंधन में बंधने जा रहीं 'चक दे इंडिया' फेम, 11 साल से कर रहीं इस लड़के को डेट

कर्नल हैं धोनी

ख्याल रहे कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं. धोनी को साल 2011 में यह उपाधि दी गई है. उन्हें वही सुविधाएं मिल रही हैं जो एक जवान को मिलती हैं. दरअसल भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाई है. इसी वजह से धोनी को ये सम्मान दिया गया है.

IPL में खेल रहे हैं धोनी

धोनी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से 15 अगस्त 2020 को संन्यास लिया था. फिलहाल वह सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वह साल 2023 में भी खेलेंगे.

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news