US Airstrike On Iran: अमेरिका और ईरान के बीच जिस युद्ध को हाल ही में हुए युद्धविराम (Ceasefire) के बाद पूरी तरह से खत्म माना जा रहा था, वह एक बार फिर भड़क उठा है. शुक्रवार को अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने ईरान के कई रणनीतिक और सैन्य ठिकानों पर जोरदार हवाई हमले किए. इस अचानक हुए हमले से पूरा इलाका दहल उठा, जिसके बाद ईरान के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार ने ट्रंप को चेतावनी दी है.
Reflecting Pool: अमेरिका की राजधानी में करोड़ों खर्च कर चमकाया गया ऐतिहासिक 'लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल' नवीनीकरण के कुछ ही दिनों बाद हरी काई से पट गया. पानी गंदा और हरा होने से पर्यटकों में भारी निराशा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
US-Iran Peace Deal: इजरायल के सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवीर ने राष्ट्रपति ट्रंप के US-ईरान समझौते को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इजरायल अमेरिका के अधीन नहीं है. उन्होंने हिज्बुल्लाह को खत्म करने और दुश्मनों के आगे न झुकने का संकल्प दोहराया.
Lebanon Airstrikes Delay Iran Deal: बेरूत पर इजरायली हमले से भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को नासमझ बताते हुए कड़ी फटकार लगाई है. ट्रंप के मुताबिक, इस हमले ने ईरान के साथ हुए ऐतिहासिक शांति डील को ऐन वक्त पर टाल दिया था, जिसके कारण इस समझौते के होने में काफी देर हो गई.
Tren De Aragua: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ संयुक्त ऑपरेशन में खूंखार ड्रग कार्टेल 'ट्रेन डे अरागुआ' के सरगना निनो गुरेरो को मार गिराया है. वेनेजुएला की जेल से शुरू हुआ ये गैंग मानव ट्रैफिकिंग, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी जैसे अपराधों में शामिल था, जिसे ट्रंप ने आतंकी संगठन घोषित किया था.
MT Jalveer: खाड़ी इलाके में तीन भारतीयों की मौत पर ईरान ने अमेरिका को घेरते हुए उसके दावों को बेबुनियाद बताया. ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिकी नौसेना पर भारतीय जहाजों पर हमला करने और सरकारी समुद्री डकैती का आरोप लगाया. वहीं, भारत ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के सामने कड़ा राजनयिक विरोध दर्ज कराते हुए इस जानलेवा कार्रवाई को अनुचित ठहराया है.
US-Iran War: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एलान किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पूरी तरह अमेरिका का कंट्रोल है. उन्होंने कहा कि 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' के तहत ईरान की नाक के नीचे से आधी रात को 10 करोड़ बैरल से ज्यादा तेल निकाला गया. उन्होंने अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर के पायलटों के सुरक्षित होने की भी पुष्टि की.
Crude Oil Price: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान द्वारा ब्लॉक किए गए होर्मुज स्ट्रेट से चुपके से 10 करोड़ बैरल कच्चा तेल सुरक्षित निकाला है. ट्रंप के मुताबिक, रात के अंधेरे में बिना लाइट जलाए 200 से अधिक कमर्शियल जहाजों को निकाला गया और ईरान के रडार तबाह होने के कारण उसे भनक तक नहीं लगी.
हम ट्रंप और ईरान वॉर से जुड़ी दूसरी बड़ी खबर का विश्लेषण करेंगे। अमेरिका ने दुनिया का पहला ड्रोन रेस्क्यू ऑपरेशन कर एक नया इतिहास रचा है। यह बहुत ही दिलचस्प खबर है। इसे बहुत ध्यान से देखिएगा। हम आपको दुनिया में पहली बार हुई इस ड्रोन रेस्क्यू ऑपरेशन की अब जानकारी देने जा रहे हैं। दरअसल 8 जून को अमेरिकी नेवी का एक अपाचे हेलीकॉप्टर हॉर्मूस के नजदीक गश्त पर था। इस हेलीकॉप्टर का मकसद ईरानी आईआरजीसी की स्पीड बोट्स को हॉर्मूस के बाहर निकलने से रोकना था। अमेरिका का दावा है कि इसी दौरान आईआरजीसी ने सतह से हवा में मार करने वाली एक मिसाइल दागी।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने फिर एक बार दावा किया है कि ईरान के साथ शांतिवार्ता अपने आखिरी चरण में है. इस बीच तेहरान की ओर से ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया गया है. अगर ट्रंप के दावे को ईरान ने खारिज किया, तो सवाल खड़ा होता है कि आखिर ईरान और अमेरिका के बीच शांतिवार्ता पर बात कब बनेगी. इसी मुद्दे पर हम अपने आर्टिकल में बात करेंगे.
White House Shooting: व्हाइट हाउस के बाहर हुई गोलीबारी में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में 21 वर्षीय Nasir Best की मौत हो गई. रिपोर्टों के अनुसार, वह पहले भी सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था और खुद को ‘यीशु’ मानता था.
Oval Office Shooting: रविवार को वाशिंगटन में ईरान संकट के बीच व्हाइट हाउस परिसर के बाहर अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी से हड़कंप मच गया. उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ओवल ऑफिस में ही मौजूद थे. सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस ने तुरंत पूरे इलाके को सील कर दिया. जान बचाने के लिए वहां मौजूद पत्रकारों को लाइव रिपोर्टिंग छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा.
ट्रंप प्रशासन ने नई आव्रजन नीति के तहत ग्रीन कार्ड चाहने वाले अधिकांश विदेशी नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया के लिए अमेरिका छोड़कर अपने गृह देश लौटने का निर्देश दिया है. इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय छात्रों, H-1B वीजाधारकों और हजारों भारतीयों पर असर पड़ सकता है.
US-Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान मुद्दे पर हुई फोन कॉल में तीखी बहस हुई. ट्रंप कूटनीतिक बातचीत जारी रखना चाहते हैं, जबकि नेतन्याहू सैन्य कार्रवाई के पक्ष में हैं. कतर और पाकिस्तान मध्यस्थता में जुटे हैं. तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट और वैश्विक तेल बाजार पर भी खतरा बढ़ गया है.
ट्रंप के Hellhole विवाद पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सोशल मीडिया पोस्ट पर भारत को कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए थी. उन्होंने यह भी कहा कि अगर मैं भारत सरकार की जगह होता, तो इस मसले को इग्नोर कर देता.
Donald Trump: हाल ही में ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें भारत और चीन को नरक बताया गया था. ऐसा करने से पहले ट्रंप को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि वो क्या कह रहे हैं और किसे कह रहे हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की जमकर प्रशंसा की है. उन्होंने भारत को एक महान देश करार दिया है. नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता क्रिस्टोफर एल्म्स ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के बारे में काफी गर्मजोशी से बात की है. उन्होंने भारत को एक महान देश कहा है और इसके शीर्ष पर बहुत अच्छा दोस्त बताया है.
अमेरिका और ईरान के बीच अगले दौर की वार्ता जल्द हो सकती है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से ऐसे ही संकेत दिए हैं. ट्रंप ने कहा कि शांतिवार्ता अगले 36 से 72 घंटों के भीतर फिर से शुरू हो सकती है. इससे पहले 20 अप्रैल को पाकिस्तान में शांतिवार्ता होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं.
Israel-Hezbollah Conflict: इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हुआ, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हिज्बुल्लाह से संयम बरतने की अपील की. हालांकि इजरायली प्रधानमंत्री ने दक्षिणी लेबनान में सेना बनाए रखने की बात कही है. युद्धविराम के बावजूद कुछ क्षेत्रों में झड़पें जारी रहीं जिसके कारण नागरिकों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है.
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि इजरायल और लेबनान के नेता 34 साल बाद सीधे बातचीत करेंगे. यह पहल क्षेत्र में बढ़ते तनाव और हिंसा के बीच शांति की कोशिश मानी जा रही है. हालांकि जमीनी हालात अब भी गंभीर हैं, लेकिन इस बैठक से संघर्ष कम होने की उम्मीद जताई जा रही है.
Iran-US War: चीन ने ईरान को सैन्य सहायता देने की खबरों को खारिज करते हुए इसे पूरी तरह मनगढ़ंत बताया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने चेतावनी दी कि ऐसे आरोपों के आधार पर अमेरिका ने टैरिफ बढ़ाए तो चीन जवाबी कार्रवाई करेगा. वहीं ट्रंप ने कहा कि यदि चीन ईरान की मदद करता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
Peace talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच मैराथन बातचीत बिना किसी नतीजे के फेल हो गई. इस बातचीत के नाकाम होने का ठीकरा अमेरिका ने ईरान पर यानी तेहरान को चला रही आईआरजीसी की बची-खुची लीडरशिप पर फोड़ा है.