Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1599929
Zee SalaamZee Salaam CricketDEL-W vs UP-W Live Streaming: प्रिडिक्शन, लाइव, पिच रिपोर्ट और टेलीकास्ट टाइम, जानें मैच से जुड़ी हर डिटेल

DEL-W vs UP-W Live Streaming: प्रिडिक्शन, लाइव, पिच रिपोर्ट और टेलीकास्ट टाइम, जानें मैच से जुड़ी हर डिटेल

DEL-W vs UP-W Live Streaming: आज दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मैच होना है. ऐसे में हम आपको मैच से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं. जिसमें प्रिडिक्शन, पिच रिपोर्ट और साथ ही बताएंगे कि लाइव कब कहां और केसे देखें.

DEL-W vs UP-W Live Streaming: प्रिडिक्शन, लाइव, पिच रिपोर्ट और टेलीकास्ट टाइम, जानें मैच से जुड़ी हर डिटेल

DEL-W vs UP-W Live Streaming: आज यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच खेला जाएगा. इस मैच पर काफी लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं. आपको जानकारी दे लिए बता दें दिल्ली कैपिटल ने रॉयल चैलंजर्स को 58 रनों से हराकर एक बेहतरीन शुरूआत की है. वहीं अब यूपी वॉरियर से साथ टीम भिड़ने वाली है. ऐसे में हम आपको मैच से जुड़ी पूरी डिटेल देने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स में किसका पलड़ा भारी? (DEL-W vs UP-W Prediction)

अगर प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स 2 प्वाइंस्ट के सााथ दूसरे स्थान पर है और एक मैच जीती है. वहीं यूपी वॉरियर्स 2 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान है और एक मैच जीता है. ऐसे में दोनों ही टीमों में कड़ा मुकाबला होने वाला है. दोनों ही टीमें मजबूत कंडीशन में हैं और हर हाल में मैच जीतना चाहेंगी.

डीवाई पाटिल स्टेडियम पिच रिपोर्ट (DY Patil Stadium Pitch report)

आपको जानकारी के लिए बता दें ये मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है. ये पिच बैटिंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है. पिच पर स्कोर 170 तक जाने की उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source

कब खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर के बीच मैच (DEL-W vs UP-W Match time)

आपको जानकारी के लिए बता दें ये मैच आज यानी मंगलवार शाम साढ़े सात बजे खेला जाना है.

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स का मैच कहां देखें (DEL-W vs UP-W Match live telecast)

यूपी और दिल्ली के बीच ये मैच अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं तो स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के चैनल पर देख सकते हैं. वहीं अगर आप इसे मोबाइल फोन पर देखने के इच्छुक हैं तो आप जियो सिनेमा एप पर पूरे मैच को देख सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड (DEL-W squad 2023)

जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, मरिजैन कैप, एमिन्नू मणि, पूनम यादव, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, तीता साधु, जसिया अख्तर, अपर्णा मंडल, तारा नॉरिस, लिस कैप्सी, शिखा पांडे, जेस जोनासेन, लॉरा हैरिस, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, 

यूपी वॉरियर का स्क्वाड (UP-W squad 2023)

एलिसा हीली (कप्तान), दीप्ति शर्मा, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्शवी चोपड़ा, एस यशश्री, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, देविका वैद्य, ताहलिया मैकग्राथ, शबनम इस्माइल, ग्रेस हैरिस, 

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news