Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2328924
Zee SalaamZee Salaam CricketGautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम को मिला नया हेड कोच; BCCI सचिव ने किया स्वागत

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम को मिला नया हेड कोच; BCCI सचिव ने किया स्वागत

Team India Head Coach: टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद नया कोच मिल गया है. BCCI सचिव जय शाह ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया है.

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम को मिला नया हेड कोच; BCCI सचिव ने किया स्वागत

Team India Head Coach: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप की जीत से गदगद है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम को नया हेड कोच मिल गया है. पूर्व ओपनर गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच नियुक्त किए गए हैं. गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह ले ली है, जिनका कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद पूरा हो गया था. इससे पहले गौतम गंभीर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर की भूमिका निभा रहे थे.

जय शाह ने दिया बयान
गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच बनाते हुए BCCI सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैं बेहद प्रसन्नता के साथ गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के तौर पर स्वागत करता हूं. आधुनिक क्रिकेट बहुत तेजी से विकसित हो रहा है और गंभीर ने इस बदलाव को काफी करीब से देखा है." 

गंभीर ने किया अच्छा प्रदर्शन
जय शाह ने आगे कहा कि "गंभीर ने अपने करियर में कई भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए गौतम गंभीर एक आदर्श व्यक्ति हैं. भारतीय टीम के लिए उनका सा नजरिया, उनका पुराना अनुभव, उन्हें कोचिंग के रोल के लिए एकदम सही बनाता है. BCCI का उनको पूरी तरह से सहयोग रहेगा."

Add Zee News as a Preferred Source

IPL ने जीते कई अवार्ड
बता दें, गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2024 टूर्नामेंट जीता था. यह केकेआर की आईपीएल में तीसरी ट्रॉफी थी. खास बात ये है कि केकेआर की टीम ने तीनों ट्रॉफी गंभीर के साथ हीं जीती है. इससे पहले गंभीर ने बतौर कप्तान IPL में केकेआर को दो बार खिताबी जीत दिलाई थी. आईपीएल 2024 में केकेआर की टीम का मेंटर बनने से पहले गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटर थे.

गौतम गंभीर का रेकॉर्ड
42 साल के गौतम गंभीर ने 58 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 41.96 की औसत के साथ 4154 रन बनाए हैं. उन्होंने 147 वनडे मुकाबलों में 39.68 की औसत से 5238 रन बनाए हैं. इसके अलावा गंभीर को 37 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में खेलने का भी अनुभव है. जिसमें उन्होंने 27.41 की औसत के साथ 932 रन बनाए हैं. गौतम गंभीर ने अपने करियर में 154 IPL मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31.04 की औसत के साथ 4218 रन बनाए हैं. गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत साल 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी और ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेगी.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news