Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1280605
Zee SalaamZee Salaam Cricketशोएब अख्तर ने बढ़ाई फैंस की चिंता, बोले- बहुत जल्द छुरी के नीचे जाने वाला हूं

शोएब अख्तर ने बढ़ाई फैंस की चिंता, बोले- बहुत जल्द छुरी के नीचे जाने वाला हूं

Shoaib Akhtar: पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर्स में शुमार किए जाने वाले शोएब अख्तर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं, वहां उन्होंने मॉर्निंग व्यू दिखाते हुए फैंस की चिंता भी बढ़ा दी है. देखिए VIDEO और पढ़ें खबरें.

File PHOTO
File PHOTO

Shoaib Akhtar: पाकिस्तान क्रिकेट टीम पूर्व तेज़ गेंदबाज़ और पिंडी एक्स्प्रेस के नाम मशहूस शोएब अख्तर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. क्योंकि शोएब अख्तर ने भले ही क्रिकेट खेलना छोड़ दिया है लेकिन वो अभी भी दिल के साथ क्रिकेट से जुड़े हुए हैं. यही वजह है कि उनकी दुनियाभर हो रहे मैचों पर नजर रहती है और फिर वो अपने कमेंट्स भी देते रहते हैं. कई बार वो तीखे कमेंट्स पर भी कर देते हैं जिसकी वजह से उन्हें कई बार उन्होंने ट्रोलिंक का सामना भी करना पड़ जाता है. 

हाल ही में उनके एक बयान ने उनके फैंस के बीच परेशानी बढ़ा दी है. क्योंकि शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसके कैप्शन में लिखा कि ऑस्ट्रेलिया की यह खूबूसरत सुबह, खुद का चंद रोज़ में छुरी के नीचे जाने के लिए तैयार कर रहा हूं. इस वक्त तक सिडनी में खूबसूरत वक्त गुजार रहा हूं. ऑस्ट्रेलिया में पहले भी बहुत अच्छा समय गुजार चुका हूं. 

यह भी देखिए:
"गवर्नर कोश्यारी ने किया राज्य का अपमान, महाराष्ट्र वासियों को करार दिया भिखारी"

Add Zee News as a Preferred Source

रावलपिंडी एक्सप्रेस ने एक वीडियो बयान में उन लोगों का शुक्रिया अदा जिन्होंने मेरी सेहत के बारे में पूछताछ की और मेरी सर्जरी के लिए दुआ करें, जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है. शोएब अख्तर ने अपनी रिहाइश से सिडनी शहर का खूबसूरत नजारा दिखाया और कहा कि वह सुबह जल्दी उठ गए इसलिए उन्होंने एक वीडियो बनाया. उन्होंने अपने अपार्टमेंट का एक मंजर भी दिखाया.

 

बता दें कि शोएब अख्तर ने हाल ही में अपनी जिंदगी पर फिल्म बनने की तस्दीक की है. बताया जा रहा है कि शोएब अख्तर की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म का नाम "रावलपिंडी एक्स्प्रेस" रहेगा. शोएब अख्तर खुद इंस्टाग्राम पर फिल्म की झलक शेयर की और बताया कि उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाई जा रही है. जिसमें वो सच्चाई भी दिखाई जाएगी जो अब तक किसी के सामने नहीं आ सकी. उनकी इस फिल्म को एम फराज़ कैसर डायरेक्ट कर रहे हैं. 

देखिए VIDEO:

TAGS

Trending news