)
Sikandar Raza Pak vs Zim T20 match: आज पाकिस्तान ज़िम्बाब्वे के बीच हाई वोल्टेज मैच देखने को मिला. ज़िम्बाब्वे ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया. लेकिन टीम के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास परफॉर्म नहीं कर पाए. ज़िम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 131 रनों का टारगेट दिया. लेकिन फिर जिस तरह से ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों ने परफॉर्म किया वह क़ाबिले तारीफ़ रहा. ख़ासतौर पर सिकंदर रज़ा ने पाकिस्तान के तीन विकेट्स लिए और 4 ओवरों में सिर्फ़ 25 रन दिए.
आपको बता दें कि ज़िम्बाब्वे के बेहतरीन गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ सिकंदर का जन्म पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था. लेकिन वह 2002 में वह अपनी फैमिली के साथ ज़िम्बाब्वे चले गए. जहां जाकर उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में काफी कमाल किया. जिसके बाद वह ज़िम्बाब्वे सेलेक्टर्स की नज़रों में आ गए. लेकिन उस वक़्त उन्हें टीम में इसलिए जगह नहीं मिल पाई क्योंकि उनके पास पर्मानेंट सिटिज़नशिप नहीं थी जो उन्हें 2011 में जाकर मिली.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ रज़ा कश्मीरी परिवार से ताल्लुक़ रखते हैं. उन्होंने पाकिस्तान एयरफोर्स पब्लिक स्कूल से अपनी शुरूआती पढ़ाई पूरी की है. वह एयफोर्स में भर्ती होना चाहते थे, लेकिन आंखों की रोशनी कम होने की वजह से सेलेक्ट नहीं हो पाए. 2002 में रज़ा अपनी फैमिली के साथ ज़िम्बाब्वे शिफ्ट हो गए जिसके बाद वह स्कॉटलैंड गए और वहां से सोफ्टवेयर इंजीनियरिंग में अपनी बैचलर डिग्री ली. यहीं से उन्होंने अपने क्रिकेट खेलने की क़ाबिलियत को जाना.
आपको बता दें कि सिकंदर ने 11 मई 2013 में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ अपना पहला मैच खेला. इस मैच में उन्हें बॉलिंग करने का मौक़ा नहीं मिला. लेकिन उन्होंने बैटिंग की और 14 गेंदों में 14 रन बनाए. जिसमें उन्होंने एक चौका जड़ा. 3 सितंबर 2013 को सिकंदर ने टेस्ट में डेब्यू पाकिस्तान के ख़िलाफ़ किया. वहीं उनका ओडीआई डेब्यू मई 2013 में हुआ.
सिकंदर ने 52 टी20 इनिंग्स खेली हैं. जिसमें उन्होंने 798 गेंदों में 954 रन दिए हैं. वहीं उनके बैटिंग करियर की बात करें तो 60 इनिंग्स खेलकर सिकंदर ने 1185 रन बनाए हैं. सिकंदर का स्ट्राइक रेट 127.97 का है.