Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2228091

मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस की हुई मौत; खेसारी लाल यादव के साथ आ चुकी हैं नजर

Amrita Pandey Passes Away: भुजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अमृता पांडे बिहार में अपने घर में मुर्दा पाई गईं. वह मशहूर एक्टर खेसारी लाल यादव के साथ नजर आ चुकी हैं. वह काम न मिलने की वजह से परेशान थीं.

मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस की हुई मौत; खेसारी लाल यादव के साथ आ चुकी हैं नजर

Amrita Pandey Passes Away: बिहार पुलिस के मुताबिक भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे पिछले हफ्ते 27 अप्रैल को बिहार के भागलपुर में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं. पुलिस को शक है कि 27 साल की एक्ट्रेस की मौत आत्महत्या से हुई है. पुलिस इस मामले में और जांच कर रही है. पुलिस ने कहा कि उसने अपनी मौत से पहले एक गुप्त व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था, "दो नाव में सवार थी उसकी जिंदगी, हमने अपनी नाव डुबा के उसका सफर आसान कर दिया." पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

चल रहा था इलाज
अमृता के परिवार ने कहा कि वह अपने करियर को लेकर चिंतित थीं, क्योंकि उन्हें मतलब भर का काम नहीं मिल रहा था और वह अवसाद में थीं. परिवार ने कहा कि उसका अवसाद का इलाज चल रहा था.

पति के साथ रहती थीं
एक्ट्रेस अपने पति, चंद्रमणि झांगड़, जो एक एनीमेशन इंजीनियर हैं, के साथ मुंबई में रहती थीं. वह 18 अप्रैल को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए भागलपुर गई थी. शादी के बाद उनके पति घर लौट आए लेकिन अमृता ने वहीं रुकने का फैसला किया.

Add Zee News as a Preferred Source

खेसाली लाल यादव के साथ आईं नजर
एक्ट्रेस भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ 'दीवानापन' में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने हिंदी फिल्मों, टीवी शो और वेब सीरीज में भी काम किया. वह वेब सीरीज 'परिशोध' में अपनी भूमिका के लिए भी जानी जाती हैं.

मामले की होगी जांच
नगर पुलिस अधीक्षक श्री राज ने कहा कि हम इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराएंगे. एक टीम गठित कर दी गई है, परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news