जानकारी के मुताबिक बॉडी बिल्डर पाटिल ने गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. बुधवार की रात मनोज पाटिल ने आत्महत्या कर जान देने की कोशिश की.
Trending Photos
नई दिल्ली: मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके बॉडी बिल्डर (Bodybuilder) मनोज पाटिल (Manoj Patil) ने मुंबई में आत्महत्या की कोशिश की है. बताया जा रहा है कि मनोज पाटिल ने खुदकुशी की कोशिश से पहले पुलिस के नाम एक सुसाइड नोट भी लिखा. जिसमें मनोज पाटिल ने अभिनेता और इंफ्लुएंसर साहिल खान पर कई आरोप लगाए हैं.
जानकारी के मुताबिक बॉडी बिल्डर पाटिल ने गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. बुधवार की रात मनोज पाटिल ने आत्महत्या कर जान देने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि पाटिल फिलहाल कूपर अस्पताल में दाखिल हैं और उनकी हालत स्थिर है. मनोज पाटिल ने अभिनेता साहिल खान पर पिछले कई दिनों से उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है.
मनोज पाटिल ने सुसाइड नोट में बताया कि वो प्रताड़ना और बदनामी के चलते वह आत्महत्या का कदम उठा रहे हैं. पाटिल ने कहा है कि साहिल खान उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे थे. यह सब उसके आत्महत्या के प्रयास का कारण बना.
ZEE SALAAM LIVE TV