Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2169895
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटAam Chunav 2024: बॉलीवुड स्टार गोविंदा दोबारा कर सकते है सियासी पारी का आगाज; इस पार्टी से मिल सकता है टिकट!

Aam Chunav 2024: बॉलीवुड स्टार गोविंदा दोबारा कर सकते है सियासी पारी का आगाज; इस पार्टी से मिल सकता है टिकट!

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि, बॉलीवुड अदाकार गोविंदा इस लोकसभा चुनाव से दोबारा अपनी सियासी पारी का आगाज कर सकते हैं. पढ़िए, पूरी खबर

 

Aam Chunav 2024: बॉलीवुड स्टार गोविंदा दोबारा कर सकते है सियासी पारी का आगाज; इस पार्टी से मिल सकता है टिकट!

Govina Lok Sabha Election 2024: इलेक्शन कमीशन की तरफ से लोकसभा इलेक्शन 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इस बार 7 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल, जबकि सातवें और आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोट डाले जाएंगे. लोकसभा चुनाव को देखते हुए तमाम सियासी पार्टियां अपनी -अपनी तैयारियों में लग गई हैं. अपनी कामयाबी को यकीनी बनाने के लिए सियासी जमाअते कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. पार्टियों की तरफ से एक के बाद एक लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई जा रही है इस बीच महाराष्ट्र की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि, बॉलीवुड अदाकार गोविंदा इस लोकसभा चुनाव से दोबारा अपनी सियासी पारी का आगाज कर सकते हैं.

शिंदे की पार्टी से मिल सकता है टिकट
बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर, डांसर और पूर्व एमपी गोविंदा के महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाले शिवसेना से इलेक्शन लड़ने की उम्मीद जताई जा रही है. जराए के मुताबिक, उन्हें मुंबई नॉर्थ-वेस्ट निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना-UBT के अमोल कीर्तिकर के खिलाफ इंतेखाबी मैदान में उतारा जा सकता है,  शिंदे खेमे के मौजूदा एमपी गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं. शिंदे की मौजूदगी में जल्द ही गोविंदा की एंट्री होने की उम्मीद है. शिंदे ग्रुप के प्रवक्ता ने इस बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया है. जबकि इस सिलसिले में जराए के हवाले से खबर सामने आ रही है कि, शिंदे गुट मौजूदा एमपी गजानन कीर्तिकर की उम्र को देखते हुए गोविंदा को अपना उम्मीदवार बनाकर उन पर दांव खेल सकती है.

2004 में बीजेपी नेता को दी थी मात
ऐसी खबरें भी गर्दिश कर रही हैं कि, कुछ दिन सिने स्टार गोविंदा और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मुलाकात हुई थी. दोनों की मुलाकात की अटकलों के बीच ऐसा माना जा रहा है कि वो एक बार फिर सियासत में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. बता दें कि, कांग्रेस ने गोविंदा को 2004 में नॉर्थ मुंबई से लोकसभा इलेक्शन में खड़ा किया था. इस इलेक्शन में उन्होंने बीजेपी के सीनियर लीडर राम नाइक को शिकस्त दी थी. गोविंदा ने तकरीबन 50 हजार वोटों के फर्क से बीजेपी के राम नाइक को करारी शिकस्त दी थी. उस समय गोविंदा ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. बता दें कि, महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई के दरमियान पांच फेज में वोट डाले जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news