Afghan Taliban on Attacks in Pakistan: अफगान तालिबान ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को आईना दिखाया है. उन्होंने कहा कि अपनी नाकामियों का दोष इस्लामाबाद अफगानिस्तान पर न मढ़े.
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की तीनों बहनों अलीमा खान, उज्मा खान और नोरीन नियाजी को हिरासत में लिया गया है. ये कार्रवाई 27 सितंबर को होने वाले PTI के प्रदर्शन से ठीक पहले की गई है.
Pakistan likely to increase electricity prices: पाकिस्तानी अवाम को एक बड़ा झटका लग सकता है. आने वाले समय में पाकिस्तान में बिजली की दरों में फिर से इजाफा किया जा सकता है. हाल में ही बिजली की दरें 1.73 रुपये प्रति यूनिट तक बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में मस्जिद के पास पुलिस परिसर पर हुए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. इस हमले के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान खुद कैसे हमलों की जद में आ गया है. बताया गया कि आत्मघाती हमलावर विस्फोटकों से भरी कार लेकर पहुंचे थे और कार मस्जिद की दीवार से टकराकर धमाका कर दिया था, लेकिन 24 घंटे बाद भी सशस्त्र विद्रोही अभी भी कंपाउंड में हैं. पुलिस के ऑपरेशन के बावजूद उन्हें नहीं पकड़ा जा सका, जिस कारण पाक आर्मी की 9th इंफैंट्री डीविजन को भी बुलाना पड़ा. पूरी रिपोर्ट देखिए...
पाकिस्तान में पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों के बीच सरकार 'प्राइम मिनिस्टर फ्यूल रिलीफ' योजना शुरू की गई है, जिसके तहत पेट्रोल पर सीधे 100 रुपये प्रति लीटर की छूट दी जाएगी. आइए जानते हैं इसका लाभ किन लोगों को और कैसे मिलेगा.
Pakistan News: बलोच अधिकारों की कार्यकर्ता महरंग बलोच ने पाकिस्तान की न्यायपालिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि अदालतें न्याय के स्थापित सिद्धांतों को दरकिनार करके फैसले सुना रही हैं. उनकी इन बातों ने पाकिस्तान में न्यायपालिका की स्वतंत्रता और कानून के शासन को लेकर चिंताएं पैदा कर दी हैं.
सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान ने चौंकाने वाला यू-टर्न लिया है. कल तक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ हूतियों को चेतावनी दे रहे थे कि हमले बढ़े तो नया 'मक्का डिफेंस पैक्ट' सक्रिय कर सैन्य जवाब दिया जाएगा, लेकिन अब इस्लामाबाद के सुर अचानक नरम पड़ गए हैं.
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सेना प्रमुख आसीम मुनीर के खिलाफ सीधा मोर्चा खुलता नजर आ रहा है. सिंध असेंबली ने उन प्रस्तावों को सर्वसम्मति से खारिज किया, जिसमें प्रांत को कई हिस्सों में बांटने की बात कही जा रही थी.
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के बीच ठन गई है. दावा है कि जरदारी लंदन चले गए हैं, तो मुनीर ने उन्हें 8 दिनों की मोहलत दी है. ये पूरा मामला सिंध से जुड़ा है.
किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित 26वें SCO शिखर सम्मेलन की ग्रुप फोटो से छेड़छाड़ करने के बाद पाकिस्तान बैकफुट पर आया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने के कुछ देर बार उसे एक नई यानी असली तस्वीर शेयर करनी पड़ी.
Jaish Recruiter Shot Dead In Pakistan: पाकिस्तान में इन अज्ञात बंदूकधारियों का खौफ है. यहां कई आतंकियों की अज्ञात हमलावरों की ओर से चुपचाप हत्या की गई है. अब इस लिस्ट में जैश-ए-मोहम्मद में लोगों की भर्ती करवाने वाले आतंकी जकी-उर-रहमान लखवी के रिश्तेदार हाफिज जुल्फिकार का नाम शामिल है.
पाकिस्तान में साबिक वजीर-ए-आजम इमरान खान जेल में बंद हैं और उनकी रिहाई को लेकर दुनियाभर में मांग उठ रही है. अब पाकिस्तान के ही साबिक मायनाज क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए हुकूमत को आईना दिखाने की कोशिश की है.
Pakistan News: पाकिस्तान में 18 वर्षीय ईसाई युवती नेहा फ़कीर के कथित अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है. अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान सरकार से उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने, परिवार और वकीलों से स्वतंत्र मुलाकात कराने तथा बिना किसी दबाव के उसकी इच्छा जानने की मांग की है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Islamabad PIMS Hospital Fire News: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पम्स अस्पताल की नर्सरी में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. हादसे में कम से कम 15 नवजात बच्चों की मौत की खबर है, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग एसी कंप्रेसर में धमाके के बाद लगी. घटना की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है.
पाकिस्तान के दो इलाकों में बड़ी घटनाओं में कम से कम 25 लोगों की जान गई है. इस्लामाबाद में अस्पताल में आग लगी, जिसमें कई नवजातों की जान गई. वहीं, पाक के एक एक्सप्रेसवे पर वैन हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 10 लोग मरे.
पाकिस्तान के सरहद विश्वविद्यालय में पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी ने फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है यह घटना उस वक्त की है, जब बच्चे अपनी मांगों को लेकर परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे.
ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में पनपने वाले आतंकियों में डर बैठा दिया है. इस बीच Jaish-e-Mohammed के बहावलपुर कमांड स्ट्रक्चर में बदलाव की जानकारी सामने आई है. अब ऑपरेशनल कंट्रोल मसूद अजहर के भाइयों को दिया गया है. खुद मसूद अजहर अब सरकारी सुरक्षा के घेरे में छिपा है.
BLA Attack on Pak Army: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं. हालिया दिनों पाकिस्तानी फौज की कार्रवाई के बाद बीएलए के हमले बढ़ गए हैं. इसी कड़ी में शनिवार को भी पाकिस्तानी सिक्योरिटी फोर्सेज पर हमला हुआ, जिसमें एक सिक्योरिटी अधिकारी की मौत हो गई.
Imran Khan sent to Adiala Jail: पाकिस्तान के साबिक वजीर-ए-आजम इमरान खान को हालिया दिनों सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में दाखिल कराने का हुक्म दिया था. इस हुक्म के बाद शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में इलाजा के लिए एडमिट कराया गया था, लेकिन अब डॉक्टरों की जांच के बाद उन्हें दोबारा अदियाला जेल भेज दिया गया.
US Ambassador Statement on Kashmir: अमेरिकी एम्बेसडर सर्जियो गोर ने श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर को भारत का अहम हिस्सा बताया, जिस पर पाकिस्तान ने कड़ा एतराज जताया है. इस्लामाबाद ने अमेरिकी एम्बेसी के एक्टिंग इंचार्ज को तलब कर बयान को खारिज किया. गोर ने उमर अब्दुल्ला से मुलाकात में टूरिज्म और इकनॉमिक कोऑपरेशन पर भी चर्चा की.
Pakistan Honouring Mumbai Doctors: पाकिस्तान दशकों बाद अपने मुल्क में 2 भारतीय डॉक्टर्स को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने वाला है. इन डॉक्टर्स का जिन्न की सेहत और पाकिस्तान के निर्माण में अहम योगदान माना जा रहा है.
Pakistan Airstrike in Balochistan: बलूचिस्तान के सुराब जिले में पाकिस्तानी फौज की मुबय्यना हवाई हमले में औरतों और बच्चों समेत 30 से ज्यादा आम लोगों की मौत हो गई. बलूच कारकुनान ने फौज पर संगीन ज्यादती के इल्जाम लगाते हुए अस्पतालों और राहत टीमों की आवाजाही रोकने का भी दावा किया है. दूसरी तरफ इंसानी हुकूक की तंजीमों ने UN समेत दीगर इदारों से मदद की गुहार लगाई है.