)
Hina khan News: शेरे खान से मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. उनके लिए ये वक़्त बहुत मुश्किल से भरा हुआ है. हाल ही में हिना खान ने बताया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया हैं, और यह अंतिम स्टेज पर हैं. वह इस बीमारी का बहुत ही हिम्मत के साथ सामना कर रही है. हिना खान ने बताया था कि उन्होंने इस बीमारी का ट्रीटमेंट भी शुरू कर दिया है. वह अपने सोशल मीडिया पर अपने हेल्थ से जूड़ी हर अपडेट साझा कर रही हैं. हिना खान ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. जिसे देखकर उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं. हिना खन के इस बहादुरी, हिम्मत और जज्बे के लिए लोग उन्हें दाद दे रहे हैं.
स्किन और पिग्मेंटेशन की बात की हिना खान
हिना खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की हैं. जिसमें वह स्किन और पिग्मेंटेशन की बाते कर रही हैं. इस वीडियो में वह टी-शर्ट और ट्रोजर में नजर आ रही हैं. लेकिन हर किसी का ध्यान उनके सर पर जा रहा हैं. उन्होंने अपने सर पर ब्लैक टोपी बहने हुई हैं. लोग उनके सर को बहुत ही हैरानी से देख रहे हैं. दरअसल, हिना खान ने अपना बाल मुंडवा लिया है, और अपने बाल को छिपाने के लिए टोपी का सहारा ली हैं. लेकिन टोपी के किनारे से उनका शेव किया सिर नजर आ रहा हैं, जिससे साफ जाहिर हो रहा हैं कि उन्होंने अपने बाल को मुंडवा लिया है. इन दिनों एक्ट्रेस की कीमोथेरेपी चल रही है. हाल ही में उनकी सर्जरी भी हुई है. ऐसे में बाल झड़ने लगते हैं, इसलिए एक्ट्रेस ने बाल को मुंडवा लिया हैं. उनके इस मुश्किल फैसले का लोग दाद दे रहे हैं.
अपने बाल को पूरी तरह से हटा चुकी हिना खान
हांलाकी कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने अपने पहले कीमोथेरेपी सेशन के बाद अपना बाल कटाकर बॉय कट हेयरस्टाइल रखा था, लेकिन अब वह अपने बाल को पूरी तरह से हटा चुकी हैं. एक्ट्रेस के लिए यह मोमेंट बहुत ही इमोशनल रहा. वह इस इमोशनल को छिपाते हुए अपना काम कर रही हैं. और हर अपडेट सोशल मीडिया पर दे रही हैं. एक्ट्रेस के इस मुश्किल समय में उनका परिवार और बॉयफ्रेंड उनके साथ है. इस वीडियो को देखकर हिना खान के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. एक शख्स ने कहा, 'हिना जल्द ठीक हो जाएं. वहीं दूसरे ने लिखा, 'भगवान हिना खान को हौसला दें.'
हिना खान को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान मिली
बता दें कि एक्ट्रेस को सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के किरदार से एक अलग पहचान मिली और काफी फेमस हो गईं. इसके बाद उन्हें 'बिग बॉस' में देखा गया, जहां उनका एक अलग रूप देखा गया और वहीं से उन्हें शेरे खान का टैग मिला. उनके इस रूप को देखकर लोग उन्हें शेरे खान के नाम से बुलाने लगें. इसके अलावा वह कई सीरियलों में काम किया. फिलहाल वह कई म्यूजिक वीडियो और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में लगी हुई हैं.