Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam964360
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटकंगना रनौत ने पहना ट्रांसपेरेंट ड्रेस; ट्रोलर्स हो गए बेकाबू, ट्रोल पर आखिर कब कसेगा शिकंजा?

कंगना रनौत ने पहना ट्रांसपेरेंट ड्रेस; ट्रोलर्स हो गए बेकाबू, ट्रोल पर आखिर कब कसेगा शिकंजा?

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म धाकड़ की रैप पार्टी से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनकी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं.

कंगना रनौत
कंगना रनौत

मुबंईः बाॅलिवुड अदाकारा कंगना रनौत अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा किसी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं. अपनी इस आदत की वजह से वह कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं. अभी वह अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म धाकड़ की रैप पार्टी से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनकी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. कंगना की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. हालांकि कंगना की तरफ ये अभी कोई रिएक्शंस नहीं आए हैं, लेकिन यह बड़ा सवाल है कि आखिर ट्रोलर्स पर नियंत्रण कैसे और कौन लगाएगा ? क्या ये कभी भी किसी को ट्रोल कर देंगे ? 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

Add Zee News as a Preferred Source

 

"मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का’’
कंगना की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पीछे की तरफ सनसेट नजर आ रहा है. इस दौरान कंगना ने व्हाइट कलर की ब्रालेट और पैंट को कैरी कर रखा है. इसके अलावा उन्होंने गोल्डन चैन को भी पहना हुआ है. तस्वीर में कंगना काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में कंगना ने गालिब की एक शायरी भी लिखी है, “मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का, उसी को देखकर जीते हैं जिस काफिर पे दम निकले.” 

"क्या अब तुम देशभक्त नहीं रही’’ 
कंगना के इस बोल्ड लुक को देखने के बाद कई लोग हैरान हैं. कई यूजर्स तस्वीर को देखने के बाद प्यार भरे रिएक्शन दे रहे हैं, तो कई उनसे खफा भी हैं. इन तस्वीरों को देखने के बाद कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. उनका कहना है कि कंगना अक्सर दूसरों को कपड़ों पर नसीहत देती हैं और खुद ब्रालेट में पोज दे रही हैं. एक यूजर ने लिखा, विदेश में जाते ही संस्कृति भूल गई? देश में आते ही धर्म, सभ्यता, रीति रिवाज का ज्ञान पढ़ाएंगी दीदी. एक ने लिखा- तुम तो दूसरों के पहनावे पर सवाल उठाती हो खुद क्या पहना हुआ है. एक यूजर ने लिखा है, ’’गालिब की शायरी, बेस्टर्न कपड़े, काफिर वर्ड, क्या अब तुम देशभक्त नहीं रही.’’ एक अन्य यूजर्र ने लिखा है, ’’ हम तुम्हे हिंदू शेरनी समझ रहे थे तुम तो गदही निकली.’’ कई यूजर्स ने कंगना को भद्दी-भद्दी गालियां भी दी है. यहां तक की उन्हें लड़कियां और महिलाएं भी ट्रोल कर रही हैं. 

ट्विटर ने बैन कर दिया था कंगना की आईडी 
एक्ट्रेस कंगना अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखती है. हालांकि पिछले कुछ वक्त से कंगना कई मर्तबा विवादों में भी रही हैं. उनके भड़काऊ ट्वीट्स के चलते ट्विटर ने उनकी आईडी को बैन कर दिया था. हालांकि वह इंस्टाग्राम जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है. कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ पर काम कर रही हैं, जिसकी हाल ही में शूटिंग पूरी हुई है. इस फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि का रोल निभाते हुए नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगी. इस फिल्म के अलावा वे ’’थलाइवी’’ और ’’तेजस’’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं.

Zee Salaam Live Tv

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news