)
Atul Parchure Death: मशहूर मराठी एक्टर अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में इंतकाल हो गया है. एक साल पहले उन्होंने कैंसर से ठीक होने की जानकारी दी थी. अतुल परचुरे मराठी और हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर थे. उन्होंने मराठी फिल्मों, नाटकों और सीरियल में काम किया था. कैंसर से उबरने के बाद अतुल परचुरे ने फिर से अभिनय शुरू किया.
सीएम एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अतुल परचुरे के निधन पर दुख जताया है. सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है, "कभी दर्शकों को हंसाने वाले, कभी उनकी आंखों में आंसू लाने वाले बेहतरीन एक्टर अतुल परचुरे का असामयिक निधन दुखद है. उन्होंने नाटक, फिल्म और धारावाहिक तीनों ही क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी है."
ट्यूमर कैंसर से थे पीड़ित
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अतुल का कैंसर का इलाज पूरा हो गया था. हालांकि, पांच दिन पहले उनकी समस्या फिर से बढ़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिछले टॉक शो में एक्टर अपने कैंसर के इलाज का खुलासा करते हुए बताया था कि डॉक्टरों ने उनके लीवर में 5 सेमी का ट्यूमर पाया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने स्थिति की गंभीरता को व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे बताया गया कि मेरे लीवर में लगभग 5 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर है और यह कैंसर है.
इन फिल्मों में किया है काम
उन्होंने सलाम-ए-इश्क, पार्टनर, ऑल द बेस्ट फन बिगिन्स, खट्टा मीठा और बुड्डा होगा तेरा बाप जैसी फिल्मों में काम किया है. एक अभिनेता के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें मराठी मनोरंजन उद्योग में एक प्रिय व्यक्ति बना दिया.