)
Ananya Pandey News: एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा इसी साल के शुरुआत में किया था. अलाना ने अपने पति के इवोर मैकक्रे के साथ अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बेटे की पहली झलक नजर आई है.
अमेरिका में हुई मुलाकात
रिपोर्ट्स के मुताबिक अलाना पांडे और इवोर मैकक्रे 2019 में अमेरिका के हैलोवीन पार्टी में पहली बार मिले थे, और पहली नजर में ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गई थी. इसके बाद दोनों एक दूसरे को करीब 3 महीने तक डेट करने के बाद एक साथ रहने लगे.
कौन हैं अलाना?
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अलाना ने अपना पहली मुलाकात के बारे में 2021 में खुलासा किया, और 16 मार्च 2023 में दोनों ने शादी कर ली. अलाना का फिल्मी दुनिया से कोई मतलब नही है, लेकिन वहीं उनके पति इवोर मैकक्रे एक अमेरिकी फिल्म निर्माता और फोटोग्राफर हैं.
कौन हैं पति?
फिल्हाल अलाना के पति इवोर मैकक्रे कंपनी किल शॉट मोशन पिक्चर्स के CEO हैं. साल 2020 में अलाना और इवोर ने मिलकर एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है. उनके यूट्यूब चैनल का नाम 'अलाना और इवोर' है. फिल्हाल उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है. इसकी खुशी में अलाना पांडे की फैमिली ने अपनी बोटी के लिए बेबी शॉवर सेरेमनी का आयोजन भी किया था, जिसमें बी टाउन के स्टार किड्स और उनकी फ्रेंडस भी शामिल हुई थीं.
अनन्या खुश हैं
अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया की है, जिसमें इवोर मैकक्रे बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं. वह अपनी पत्नि को इशारे से इस वीडियो में आने को कहते हैं. तभी अलाना अपने बेटे को ले कर आती हैं. इस वीडियो में तीनों ब्लू आइटफिट में नजर आते हैं. इसके कैप्शन में एक्ट्रेस लिखती हैं कि हमारा प्यारा भांजा आ गया. अनन्या इस बात से बेहद खुश हैं कि वह मौसी बन गईं हैं. उन्होंने अपनी खुशी का इजहार सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर किया है.