Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2316485
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटएक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अरमान को दिया ठरकी का टैग; की थी ये हरकत

एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अरमान को दिया ठरकी का टैग; की थी ये हरकत

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान की बीवी को बाहर का रास्ता दिखा गया है. बताया जाता है कि उनका बाहर मेकर्स की चाल है. इम मामले पर लोग सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं. 

एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अरमान को दिया ठरकी का टैग; की थी ये हरकत

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत 27 जून से हुई है. इस शो को अब अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं. पहले इसे सलमान खान होस्ट कर रहे थे. इस शो में काफी कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही है. इसी वजह से लोगों ने इस शो को छपरी का टैग दिया है. बीते कल इस शो का पहले हफ्ले का वीकेंड वार हुआ. जिसमें पायल मलिक को कम वोट मिले, इसलिए वह घर से बाहर हो गईं. लेकिन लोगों ने इसे मेकर्स की सोची समझी साजिश का नाम दिया है.

दो शादियों का बढ़ावा
बता दें, कि बीते कल बिग बॉस ओटीटी 3 का विकेंड वार था, जिसमें पायल मलिक को घर से बेघर कर दिया गया. ऐसे में उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर मेकर्स को खूब सुनाया. जानकार बताते हैं कि पायल का बाहर जाना मेकर्स की चाल हो सकती है. दरअसल अरमान ने दो शादियां की हैं. मेकर्स ने पायल को अपने शो में काम करने का मौका दिया. ऐसे में लोगों ने मेकर्स पर इल्जाम लगाया है कि वह दो शादियों को बढ़ावा दे रहे हैं. इसलिए लोग उनसे नाराज हैं. सोशल मीडिया पर जब लोगों को पता चला कि पायल को साजिश के तहत बाहर का रास्ता दिखाया गया है तो लोगों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए.

ठरकी का टैग
अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका के साथ बिग बॉस के घर में आए थे, इसकी वजह से कई टीवी स्टार्स और दर्शकों ने मेकर्स को लताड़ा है. एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अरमान को ठरकी का टैग दिया. इसके साथ ही उन्होंने अरमान को दो शादियां करने के लिए बेशरम का नाम दिया है. पायल के बाहर होने पर पायल और मेकर्स का क्या जवाब होगा, इसका लोग इंतिजार कर रहे हैं. हालांकि, शो लोगों के लिए दिलचस्प होता जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news