नई दिल्ली: TMC पार्टी की एमपी और एक्ट्रेस नुसरत जहां की शादीशुदा ज़िंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. खबरें हैं कि उनकी शादी टूटने की कगार पर है और वो अपने पति का घर छोड़कर अपने फ्लैट में शिफ्ट हो गई हैं.
1/6उनकी शादीशुदा ज़िंदगी में आई दरार की वजह उनके साधी अदाकार यश दासगुप्ता से बढ़ती नज़दीकियों को माना जा रहा है.
2/6एक खबर के मुताबिक उनसे उनकी शादीशुदा ज़िंदगी में आई तलखी के बारे में पूछा गया तो अदाकारा ने कहा कि यह उनकी निजी ज़िंदगी है और जिस पर वो बात नहीं करना चाहतीं.
3/6उन्होंने आगे कहा कि एक एक्टर होने के नाते उनके काम पर बात की जाए. उन्होंने कहा कि वो अपनी ज़ाती जिंदगी में क्या हो रहा है यह पताने के लिए पाबंद नहीं हैं.
4/6साल 2019 में टीएमसी के टिकट के चुनाव लड़कर जीत हासिल करने वाली अदाकारा ने बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी करने बाद काफी चर्चाओं में रही थीं.
5/6शादी के बाद नुसरत की कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिनमें हिंदू-मुस्लिम दोनों के त्योहारों को मनाती हैं. उनकी इस शादी को लेकर कई कट्टरपंथियों ने ऐतराज़ भी जताया था. यहां तक कि उनको लेकर फतवे भी जारी हुए थे.
6/6इतना ही नहीं नुसरत को धमकियां भी दी गईं लेकिन दोनों ही एक दूसरे के साथ मजबूती के साथ खड़े रहे.