ब्लैक एंड व्हाइट रफल गाउन में प्रियंका ने बिखेरा जलवा, हार पर टिक गईं लोगों की निगाहें
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1212602

ब्लैक एंड व्हाइट रफल गाउन में प्रियंका ने बिखेरा जलवा, हार पर टिक गईं लोगों की निगाहें

Priyanka Chopra photos: प्रियंका एक इवेंट में गई हुई थीं, जहां उसे इस शानदार लुक में देखा गया. अब उस लम्हे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

ब्लैक एंड व्हाइट रफल गाउन में प्रियंका ने बिखेरा जलवा, हार पर टिक गईं लोगों की निगाहें

Priyanka-Nick Jonas: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आए दिन नित-नए वीडियोड और फोटोज शेयर करना कोई नई बात नहीं है, बल्कि वह आए दिन कुछ ना कुछ अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी जिंदगी में चाहे कितनी ही बिजी हो, लेकिन वह अपनी मसरूफ जिंदगी में कुछ लमहे निकाल लेती हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपना एक ऐसा गाउन कैरी किया कि लोग देखते ही रह गए. 

प्रियंका लोगों के घेरे में आईं नजर
दरअसल, प्रियंका एक इवेंट में गई हुई थीं, जहां उसे इस शानदार लुक में देखा गया. अब उस लम्हे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. उस लम्हे का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है को लोग उसे घेरे हुए हैं. 

एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी दिखीं प्रियंका 
प्रियंका इस दौरान ब्लैक बॉडीकॉन गाउन में नजर आईं, जिस पर हर तरफ व्हाइट रफल्स थे. इन्हीं रफल्स की वजह से उनका ये ड्रेस एक्स्ट्राऑर्डिनरी लग रहा है. प्रियंका चोपड़ा के इस लुक में उनका हीरों का हार हर किसी को अट्रैक्ट कर रहा है. व्हाइट और ग्रीन डायमंड का ये नेकलेस प्रियंका के ग्लैमर को और भी बढ़ा रहा है. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

लोग कर रहे हैं कमेंट
अब प्रियंका के इस लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है और लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं. प्रियंका कुछ समय पहले ही मां बनी हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके उन्होंने अपने मां बनने की जानकारी फैंस को दी थी. 

Zee Salaam Live TV:

Trending news