प्रियंका चोपड़ा ने भोजपुरी गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' पर जमकर किया डांस; Viral हो रहा विडियो
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2349784

प्रियंका चोपड़ा ने भोजपुरी गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' पर जमकर किया डांस; Viral हो रहा विडियो

priyanka chopra News: बॉलीवुड की देसी गर्स प्रियंका चोपड़ा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'लॉलीपॉप लागेलू' गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं. 

 

प्रियंका चोपड़ा ने भोजपुरी गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' पर जमकर किया डांस; Viral हो रहा विडियो

priyanka chopra News: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के कई फिल्मों में काम किया है. वह अपने कामों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इस वक्त वह अपने आने वाली फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग में काफी बिजी हैं. हांलाकि प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस वीडियो में उनके अलावा उनकी मां और पति निक जोनस भी दिखाई दे रहे हैं. 

प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो हुआ वायरल 
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में ज्यादा एक्टिव नजर आ रही हैं. देसी गर्ल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. इसको लेकर वह खबरों में छाई हुई हैं. दरअसल, प्रियंका का हाल ही में 8 जुलाई को बर्थडे था. उन्होंने इस दिन अपना 42वां जन्मदिन मनाया था. इस मौके पर उनकी बेस्ट फ्रेंड के पति सुदीप दत्त ने एक्ट्रेस को बर्थडे विश करते हुए उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो अब वायरल हो रहा है. 

 

प्रियंका चोपड़ा ने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर की डांस 
प्रियंका चोपड़ा ने भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर जमकर डांस करती हुईं नजर आईं. इस वीडियो में उनकी मां भी ताल से ताल मिलाते हुए दिख रही हैं. प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है. प्रियंका के इस अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. 

हॉलीवुड के शूटिंग में बिजी 
अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा, साफिया ओकले-ग्रीन जैसे इंटरनेशनल सितारों के साथ धमाल मचाने वाली हैं. इस फिल्म में प्रियंका के जोरदार एक्शन होने वाले हैं. इस फिल्म की शूटिंग के बाद प्रियंका फिर से बॉलीवुड में एंट्री लेंगी और 'जी ले जरा' फिल्म में आलिया और कैटरिना के साथ नजर आएंगी.

Trending news