Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2318321
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटशाहरुख खान ने रचा इतिहास; लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड हासिल करने वाले होंगे पहले भारतीय

शाहरुख खान ने रचा इतिहास; लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड हासिल करने वाले होंगे पहले भारतीय

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान को अब लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा. इस दौरान उनकी फिल्म देवदास दिखाई जाएगी. आयोजकों ने शाहरुख खान की बहुत तारीफ की है. 

शाहरुख खान ने रचा इतिहास; लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड हासिल करने वाले होंगे पहले भारतीय

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शाहरुख खान को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के 77वें संस्करण में करियर अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, आयोजकों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. वह 'पार्डो अला कैरियर असकोना-लोकार्नो टूरिज्म' से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय व्यक्तित्व भी हैं. इतालवी फिल्म निर्माता फ्रांसेस्को रोसी, अमेरिकी गायक-अभिनेता हैरी बेलाफोनेट और मलेशियाई निर्देशक त्साई मिंग-लियांग इससे पहले यह सम्मान प्राप्त कर चुके हैं. 

दिखाई जाएगी देवदास
58 साल के अभिनेता को 10 अगस्त को स्विटजरलैंड के लोकार्नो में स्थित पियाजा ग्रांडे में यह पुरस्कार दिया जाएगा. संजय लीला भंसाली के द्वारा निर्देशित उनकी 2002 की फिल्म "देवदास" भी 7 अगस्त से शुरू होने वाले समारोह के दौरान दिखाई जाएगी. पिछले हफ्ते सिनेमा में 32 साल पूरे करने वाले शाहरुख 11 अगस्त को जनता के लिए खुली बातचीत के लिए फोरम @स्पेज़ियो सिनेमा में भी दिखाई देंगे. 

मिलेगा ये अवार्ड
आयोजकों ने एक बयान में कहा, "लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के 77वें संस्करण में, भारतीय सुपरस्टार और वैश्विक आइकन, शाहरुख खान को फेस्टिवल के करियर अचीवमेंट अवार्ड, प्रतिष्ठित पारदो अल्ला कैरियरा असकोना-लोकार्नो टूरिज्म से सम्मानित किया जाएगा." उन्होंने आगे कहा कि "यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय करियर को श्रद्धांजलि देगा. उनके करियर में 100 से ज्यादा मुद्दों की फिल्में शामिल हैं." 

Add Zee News as a Preferred Source

हाल ही में बनाई पठान, जवान, डंकी
आपको बता दें कि शाहरुख पांच साल के अंतराल के बाद 2023 में "पठान" के साथ बड़े पर्दे पर लौटे. उन्होंने ब्लॉकबस्टर एक्शन के बाद बैक-टू-बैक दो फिल्में 'जवान' और 'डंकी'. लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के कलात्मक निदेशक जियोना ए नाज़ारो ने कहा कि "जीवित किंवदंती" का स्वागत करना समारोह के लिए एक सपने के सच होने जैसा है. उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा में उनके योगदान की व्यापकता अभूतपूर्व है. खान एक ऐसे किंग हैं, जिन्होंने कभी भी उन दर्शकों से संपर्क नहीं खोया जिन्होंने उन्हें ताज पहनाया. लोकार्नो फिल्म महोत्सव का समापन 17 अगस्त को होगा.

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news