Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam972956

खुद को मजबूती से जकड़े हुए हैं Shilpa Shetty, पोस्ट शेयर कर लिखा,'हर पल को…'

शिल्पा शेट्टी अपने काम पर वापसी कर ली है साथ ही खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश कर रही हैं. इसका सबूत उनके ज़रिए की गई एक पोस्ट है. जिसमें उन्होंने बेहद पॉज़िटिव की लिखी है. 

File Photo
File Photo

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इस वक्त कई मुश्किलों को सामना कर रही हैं. उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पॉर्न स्कैंडल मामलों में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं. कुंद्रा इस वक्त जेल में कैद हैं. पति की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी परेशान हैं, हालांकि अब वो अपनी रोज मर्रा की जिंदगी में लौटने की पूरी कोशिश कर रही हैं. 

शिल्पा शेट्टी अपने काम पर वापसी कर ली है साथ ही खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश कर रही हैं. इसका सबूत उनके ज़रिए की गई एक पोस्ट है. जिसमें उन्होंने बेहद पॉज़िटिव की लिखी है. उन्होंने पोस्ट में वक्त गुजर जाने के बारे में कहा है. दरअसल उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कोट शेयर करते हुए लिखा- हर पल को जियो. मैं अपनी जिंदगी से जितना वक्त निकालूं, मैं हर पल को पूरी तरह जिउंगी जितना हो सकेगा. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्री की गिरफ्तारी के बाद से बहुत परेशान चल रही थी. इसीलिए उन्होंने डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में बतौर जज के तौर पर कुछ दिन दूरी बना ली थी. हालांकि अब वो फिर से इस शो में लौट आई हैं. शिल्पा की वापसी के बाद से उनके फैंस बहुत खुश हैं. 

बता दें राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. वह इस समय न्यायिक हिरासत में हैं. 

ZEE SALAAM LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news