Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1668942
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटदहाड़ से वेब सीरीज में डेब्यू कर रहीं सोनाक्षी सिन्हा; सुलझा रही हैं मर्डर मिस्ट्री

'दहाड़' से वेब सीरीज में डेब्यू कर रहीं सोनाक्षी सिन्हा; सुलझा रही हैं मर्डर मिस्ट्री

Sonakshi Sinha's web debut Dahaad teaser releases: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पहली बार वेब सीरीज में प्रदार्पण कर रही हैं. इसमें वह राजस्थान में सार्वजनिक शौचालयों में महिलाओं की हत्या करने वाले एक सीरियल किलर की गुत्थी सुलझाते हुए नजर आएंगी.

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा

मुंबईः बॉलीवुड फिल्म 'दंबग' फेम सोनाक्षी सिन्हा बेव सीरीज में डेब्यू करने जा रही हैं. उनकी आने वाली स्ट्रीमिंग सीरीज 'दहाड़' का टीजर बुधवार को जारी किया गया है. इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा एक कड़क पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगी, जो राजस्थान में कई महिलाओं की हत्या के आरोपी एक सीरियल किलर का पीछा करती दिखेंगी. इस फिल्म में 'गली बॉय’ प्रसिद्धि के अभिनेता विजय वर्मा भी उनके साथ नजर आएंगे. 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

Add Zee News as a Preferred Source

इस वेब सीरीज़ में सोनाक्षी सिन्हा के डिजिटल डेब्यू टीज़र में बिना किसी शिकायत या गवाह के 27 महिलाओं की संदिग्ध हत्याओं के खुलासा करने की कहानी दिखाई गई है. 
इस वेब सीरीज के बारे में निर्माता, निर्देशक और सह-निर्माता रीमा कागती ने बताया, 'दहाड़' वास्तव में उनके लिए एक शानदार अनुभव रहा है.’’ उन्होंने कहा कि यह सीरीज हम सभी के लिए बेहद खास है और इसे सोनाक्षी, विजय, गुलशन और सोहम द्वारा कुशलता से जीवंत किया गया है." रीमा कागती ने कहा कि बर्लिनले 2023 में श्रृंखला के लिए हमें जो प्रतिक्रियाएं मिली, वह बहुत ही आशाजनक थी और हम इस श्रृंखला को दुनिया भर में अपने दर्शकों के लिए लाने के लिए उत्सुक हैं."

कुल आठ भागों की इस वेब सीरीज मेंं अपराधों का सिलसिला तब शुरू होता है, जब कुछ महिलाएं रहस्यमय तरीके से सार्वजनिक बाथरूम में मृत पाई जाती हैं. सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी ( सोनाक्षी सिन्हा ) को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी जाती है. जांच के दौरान सबसे पहले, मौतें स्पष्ट रूप से आत्महत्या लगती है, लेकिन जैसे-जैसे मामले सामने आते हैं, अंजलि को इस बात का शक होने लगता है कि एक सीरियल किलर खुलेआम घूम रहा है और महिलाओं की हत्या कर रहा है. इसके बाद एक अनुभवी अपराधी और एक पुलिस वाली के बीच बिल्ली और चूहे का एक दिलचस्प खेल चलता है.

एक्सेल एंटरटेनमेंट के सह-निर्माता रितेश सिधवानी ने कहा, "दहाड़ की रोमांचकारी कहानी और अविश्वसनीय प्रदर्शन क्राइम ड्रामा के सच्चे स्टैंडआउट हैं. रीमा और ज़ोया ने इस कहानी के लिए जिस दुनिया की कल्पना की थी, उसके लिए सही मायने में धैर्य की आवश्यकता थी, और उन्होंने ऐसा किया है." 
रीमा कागती और ज़ोया अख्तर द्वारा निर्मित इस वेब सीरीज़ को रुचिका ओबेरॉय ने निर्देशित किया है. एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित और रीमा कागती और ज़ोया अख्तर के साथ रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर द्वारा निर्मित, दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. सीरीज जल्द ही प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया जाएगा. 

Zee Salaam

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news