Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1574443
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटSwara Bhasker Marriage: स्वरा भास्कर ने एसपी नेता फवाद अहमद से की शादी, देखें Photos

Swara Bhasker Marriage: स्वरा भास्कर ने एसपी नेता फवाद अहमद से की शादी, देखें Photos

Swara Bhasker Marries: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी लीडर फवाद अहमद से शादी कर ली है. उन्होंने कोर्ट मैरिज की है. जिसका वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. लोग स्वरा भास्कर को काफी बधाई दे रहे हैं.

Swara Bhasker Marriage: स्वरा भास्कर ने एसपी नेता फवाद अहमद से की शादी, देखें Photos

Swara Bhasker Marries: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है. आपको बता दें स्वरा ने  सामजवादी पार्टी के लीडर फहाद अहमद से की है. एक्ट्रेस ने कोर्ट मैरिज के बाद एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वह फहाद को हग करके खड़ी हैं. आपको जानकारी के लिए बता दें स्वरा और  फहाद के रिलेशनशिप की अफवाहें काफी पहले से चल रही थीं जो अब पक्की हो गई हैं.

स्वरा ने शेयर किया वीडियो

इसके साक स्वरा ने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें उनके रिश्ते की टाइमलाइन को दिखाया गया है. विरोध के दौरान मिलने से लेकर एक-दूसरे के ट्वीट पर चर्चा करने तक. वीडियो में स्वरा के भाषण से लेकर फहाद अहम की बाइट आदि भी हैं. इसके अलावाव दंपति ने एक साथ एक पालतू बिल्ली को भी गोद लिया हुआ है. दोनों ने पिछले महीने शादी कर ली है.

वीडियो को शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा है-  “कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज़ के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं जो आपके ठीक बगल में थी. हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली, और फिर हमने एक दूसरे को पाया! मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद अहमद." जब से स्वरा ने अपनी शादी का ऐलान किया है तबसे सोशल मीडिया पर बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है.

fallback

आपको जानकारी के लिए बता दें इससे पहले स्वरा को लेखक हिमांशु शर्मा के साथ डेटिंग की अफवाह सोशल मीडिया पर चल रही थीं. फिर खबर आई कि उनके साथ रिश्ता 2019 में टूट गया है. स्वरा भास्कर ने आखिरी फिल्म चार यार की थी. जिसमें उन्होंने एक एक बेहतरीन रोल किया था. उनकी ये फिल्म सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

fallback

कौन है फहाद अहमद

आपको जानकारी के लिए बता दें फहाद अहमद एक पॉलिटिकल एक्टिविस्ट हैं. उन्होंने 2022 में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी. इस वक्त वह समाजवादी पार्टी में यूथ विंग और युवजन सभा के प्रेसीडेंट हैं.

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news