Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2510638

Gaza Attacked: बेरहम इजराइल का रेफ्यूजी कैंप पर हमला, 25 की मौत और 30 घायल

Gaza Attacked: इजराइल ने गाजा में रेफ्यूजी कैंप को निशाना बनाया है. इस हमले में 25 लोगों की जान चली गई है और 30 लोग घायल हुए हैं. इससे पहले सोमवार साम को हमला किया गया था.

Gaza Attacked: बेरहम इजराइल का रेफ्यूजी कैंप पर हमला, 25 की मौत और 30 घायल

Gaza Attacked: इजराइल ने गाजा पर एक बार भयानक हमला किया है. यह हमला सेंट्रल गाजा स्ट्रिप के एक रेफ्यूजी कैंप पर किया गया है, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोग घायल हैं. मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है. इस कैंप में युद्ध की वजह से डिस्पलेस लोग रह रहा थे. हमास के खिलाफ जंग में इजराइल का सबसे खराब चेहरा देखने को मिला है. लगातार हो रहे हमलों में हमास के लड़ाके कम और आम लोगों की ज्यादा जान गई हैं.

सोमवार शाम हमला

फिलिस्तीनी सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार शाम को दक्षिणी गाजा पट्टी में खान यूनिस के पश्चिम में विस्थापित लोगों के लिए बने एक तंबू को निशाना बनाकर इजरायली बमबारी में कम से कम पांच लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.

इससे पहले भी खतराक हमला

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक दूसरे हमले में, मध्य गाजा पट्टी में अल-नुसेरात शरणार्थी शिविर पर इजरायली बमबारी के कारण कम से कम 20 फिलिस्तीनी मारे गए और 30 से अधिक अन्य घायल हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source

इजराइली आर्मी ने नहीं की कोई टिप्पणी

अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इजरायली तोपखाने ने पानी के टैंकों पर बमबारी की, जिससे अस्पताल के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई. साथ ही कहा गया कि इजरायली ड्रोन हमलों से अस्पताल के प्रशासनिक भवन को भी नुकसान पहुंचा है. हालांकि, इजराइली आर्मी ने इन हमलों पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है.

यह हमले हमास के 7 अक्टूबर के बाद शुरू हुए, जिसमें हमास के लड़ाके इजराइल में दाखिल हो गए और लोगों को निशाना बनाया. इस हमले में 1200 लोगों की मौत हो गई और 250 लोगों को बंधक बना लिया गया. गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को एक बयान में कहा कि गाजा पट्टी में जारी इजरायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 43,603 हो गई है.\

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news