Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2156884
Zee SalaamIsrael Hamas Warगाजा पट्टी में इसराइली सैनिकों के हमले जारी, रमजान के दूसरे दिन भी 69 फलस्तीनियों की मौत

गाजा पट्टी में इसराइली सैनिकों के हमले जारी, रमजान के दूसरे दिन भी 69 फलस्तीनियों की मौत

Israel-Hamas Conflict: पाक महीना रमजान शुरू चुका है. पूरे मुल्क में इस पाक महिने को इस्लाम धर्म के मानने वाले लोग बड़े ही एहतमाम के साथ कर रहे हैं. लेकिन इस पाक महीन में भी गजा कहर झेल रहा है. इसराइली फौजी लगातार रमजान में भी हमले कर रहे हैं. रमजान के दूसरे दिन एक ताजा हमले में यहां 69 लोगों की मौत हो गई.

 

गाजा पट्टी में इसराइली सैनिकों के हमले जारी, रमजान के दूसरे दिन भी 69 फलस्तीनियों की मौत

Israel-Hamas Conflict: इसराइल और हमास के बीच करीब छह महीने से जंग जारी है. इस जंग में लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है. 7 अक्टूबर से गाजा पट्टी में जारी इसरायली सैनिकों के हमलों में मरने वाले फलस्तनियों की तादाद 31 हजार से ज्यादा पहुंच गई है. ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 69 फलस्तीनियों की मौत हो गई है जबकि 110 से ज्यादा लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. बता दें कि रमजान के पहले दिन इसराइली हमले में 67 फलस्तीनियों की जान चली गई थी.   

दरअसल, फलस्तीनी हेल्थ  मिनिस्टर ने गुरुवार, 14 मार्च को बताया कि इसराइली फौजियों के हमले में गाजा पट्टी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31,341 हो गई. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान तटीय इलाके में 69 फलस्तीनी मारे गए और 110 जख्मी हो गए.

इसी के साथ  6 महीने के इसराइल-हमास जंग शुरू होने के बाद से मरने वालों की टोटल संख्या 31,341 हो गई है, जबकि  73,134 लोग इस जंग में घायल हुए हैं. वहीं, एंबुलेंस की कमी की वजह से कई लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है. मिनिस्टरी के मुताबिक, "एम्बुलेंस कर्मचारियों की कमी है, जिसकी वजह से कुछ पीड़ित मलबे में फंसे रहे."

Add Zee News as a Preferred Source

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस जंग की वजह से गाजा के 23 लाख से ज्यादा लोगों में से करीब 80 फीसदी लोग बेघर हो गए हैं. लाखों की संख्यां में फलस्तिनी प्लास्टिक की तंबू में गुजर बसर कर रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला?
7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इसराइल पर हमला किया था, जिसमें 1200 इसराइली लोगों की मौत हो गई थी. साथ ही हमास ने 250 लोगों को बंधक भी बना लिया था. इसके जवाब में इसराइल ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया, जो अब तक जारी है. इसराइली फौजियों का अनुमान है कि हमास की कैद में अब भी करीब 100 इसराइली नागरिक बंधक हैं.

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news