Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2151611
Zee SalaamIndian Muslimज्ञानवापी मस्जिद के बाद भोजशाला का होगा ASI सर्वे; MP हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

ज्ञानवापी मस्जिद के बाद भोजशाला का होगा ASI सर्वे; MP हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

Bhojshala ASI survey: हाईकोर्ट ने ASI सर्वे को भोजशाला कैंपस के सर्वे की इजाजत दे दी है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी. इसके  साथ ही अदालत ने ASI को 29 अप्रैल से पहले अपनी रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है 

ज्ञानवापी मस्जिद के बाद भोजशाला का होगा ASI सर्वे; MP हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

Bhojshala ASI survey: MP हाईकोर्ट ने भोजशाला को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने ASI सर्वे को भोजशाला कैंपस के सर्वे की इजाजत दे दी है. हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने अपने आदेश में कहा, "ASI के महानिदेशक या अतिरिक्त महानिदेशक की अगुआई में ASI के 5 या 5 से ज्यादा अधिकारियों की एक विशेष कमेटी भोजशाला की ऐतिहासिकता का वैज्ञानिक और तकनीकी सर्वे करे और सर्वे पर एक डॉक्यूमेंट रिपोर्ट छह हफ्ते के भीतर कोर्ट को सौंपे."

इन स्थानों का होगा सर्वे
इस बीच न्यायाधीश सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और देवनारायण की पीठ ने अपने आदेश देते हुए कहा, "एक्सपर्ट कमेटी दोनों पक्षकारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ग्राउंड पेनिट्रेशन रडार सिस्टम समेत सभी उपलब्ध वैज्ञानिक तरीकों के साथ कैंपस के पचास मीटर के दायरे में आने वाले सभी स्थानों पर जरूरत पड़ने पर खुदाई करा कर सर्वे करे."

कोर्ट ने क्या कहा?
कोर्ट ने कहा, भोजशाला कैंपस में कार्बन डेटिंग विधि के जरिए एक विस्तृत वैज्ञानिक जांच की जानी चाहिए, जिससे जमीन के ऊपर और नीचे दोनों तरह की संरचना कितनी पुरानी है और उनकी उम्र का पता लगाया जा सके."  इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा, "सर्वे ये कार्यवाही दोनों पक्षों को दो प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जाए और उसकी वीडियोग्राफी होनी चाहिए."

Add Zee News as a Preferred Source

29 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी. इसके  साथ ही अदालत ने ASI को 29 अप्रैल से पहले अपनी रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है और कोर्ट ने कहा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद याचिकाकर्ता हिंदू  पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन की भोजशाला में मौजूद शारदा देवी के मंदिर परिसर में प्रतिदिन पूजा के अधिकार को बहाली के दावे पर सुनवाई होगी. तभी वहां मुस्लिम पक्ष कमाल मौला मस्जिद के वक्फ की जांच पर भी सुनवाई होगी."

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news