हिज़्बुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह की हत्या के विरोध में ईरान, ईराक, यमन और बांग्लादेश समेत भारत में विरोध- प्रदर्शन

Published: Oct 04, 2024, 08:50 PM IST|Updated: Oct 04, 2024, 08:50 PM IST
इज़राइल ने लेबनान में ईरान समर्थित समूह हिज़बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह की बीते शनिवार को हत्या कर दी थी. इसके बाद दुनियाभर के कई मुस्लिम देशों में इस हत्या के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं.

नई दिल्ली: इज़राइल ने लेबनान में ईरान समर्थित समूह हिज़बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह की बीते शनिवार को हत्या कर दी थी. इसके बाद दुनियाभर के कई मुस्लिम देशों में इस हत्या के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं. भारत में भी शुक्रवार को कश्मीर, हैदराबाद, लखनऊ, दिल्ली और बिहार के कई स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन देखने को मिले हैं. नसरल्लाह की मौत से हिज़बुल्लाह और ईरान दोनों के लिए एक बड़ा झटका है. हिज़बुल्लाह ने अरब दुनिया में तेहरान के सहयोगी समूहों के नेटवर्क की धुरी बनाने में मदद की थी.