Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2460916

नाइजीरिया में हैजा का कहर, 359 लोगों की मौत, 10 हजार से ज्यादा लोग पीड़ित

Cholera cases in Nigeria: नाइजीरिया के कुल 36 राज्यों में से 33 राज्यों में हैजा जैसे गंभीर बीमारी से पीड़ित मिले हैं. एनसीडीसी के मुताबिक सबसे ज्यादा संक्रमण की दर रखने वाले टॉप के पांच राज्यों में पिछले सप्ताह 198 संदिग्ध नए मामलों की पुष्टि हुई है. 

नाइजीरिया में हैजा का कहर, 359 लोगों की मौत, 10 हजार से ज्यादा लोग पीड़ित

Cholera cases in Nigeria: नाइजीरिया में हैजा का कहर जारी है. इस साल जनवरी से सितंबर के बीच लागोस समेत 33 नाइजीरियाई राज्यों में हैजा फैल चुकी है. इस प्रकोप से अब 359 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग इस जानलेवा बीमारी से पीड़ित हैं.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, "शुक्रवार को नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में हैजा के प्रकोप पर एक अपडेट में, नाइजीरिया डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन सेंटर (एनसीडीसी) ने इस रोग के संदिग्ध मामलों की तादाद में वृद्धि की पुष्टि की है. इस साल देश में हैजा रोगियों की संख्या 10,837 हो गई है.

बता दें कि साल 2024 में नाइजीरिया के कुल 36 राज्यों में से 33 राज्यों में हैजा जैसे गंभीर बीमारी से पीड़ित मिले हैं. एनसीडीसी के मुताबिक सबसे ज्यादा संक्रमण की दर रखने वाले टॉप के पांच राज्यों में पिछले सप्ताह 198 संदिग्ध नए मामलों की पुष्टि हुई है. इनमें कम से कम 15 घातक मामले हैं. इन मामलों में मौत की दर 7.6 फीसद है.

Add Zee News as a Preferred Source

सितंबर में घटा संक्रमण दर
मल्टी रीजनल एंड नेशनल हैजा टेक्निकल वर्किंग ग्रुप का नेतृत्व करते हुए NCDC ने राज्य अथॉरिटीज से हैजा से निपटने की तैयारी और रिस्पॉन्स प्लान को आगे बढ़ाने और इमर्जेंसी के मैनेमेंट के लिए क्षमता निर्माण करने का आग्रह किया. NCDC की रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर में कम से कम "254 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए. इन टेस्ट में 175 लोगों में सकारात्मक नतीजे आए, 149 लोगों के स्टूल कल्चर टेस्ट किए गए, जिनमें 103 लोगों के सकारात्मक परिणाम आए."

नाइजीरिया के पास क्या है चुनौती?
NCDC ने इस बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस संक्रामक रोग के प्रकोप से प्रभावित लोगों में पाया गया है कि वे खुले में शौच करने के अलावा गुणवत्ता युक्त पीने का पानी की कमी और स्वच्छता हैजा के प्रसार की सबसे बड़ी वजह है. यही कारण है कि इस बीमारी को रोकने में देश के सामने चुनौती खड़ी हो गई है.

हैजा फैलने की यह सबसे बड़ी वजह 
गौरतलब है कि हैजा एक जानलेवा बीमारी है, जो अपने सबसे गंभीर रूप में अचानक होने वाले तीव्र पानी जैसे दस्त से होती है. इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के शरीर में एक दम पानी खत्म होने लगता है, जिससे उसकी मौत हो जाती है. नाइजीरिया में पीने योग्य पानी की आपूर्ति की कमी की वजह से हैजा का प्रकोप अक्सर देखा जाता है, खासकर घनी आबादी वाले इलाकों में.

TAGS

Trending news