Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2592246
Zee SalaamMuslim WorldIran Defence Exercise: अमेरिका से ईरान को बड़ा खतरा, न्यूक्लियर प्लांट के पास शुरू की एक्सरसाइज

Iran Defence Exercise: अमेरिका से ईरान को बड़ा खतरा, न्यूक्लियर प्लांट के पास शुरू की एक्सरसाइज

Iran Defense Exercise: ईरान ने अपने न्यूक्लियर प्लांट के पास मिलिट्री एक्सरसाइज शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि मुल्क को अमेरिका के हमले का खतरा है. 

Iran Defence Exercise: अमेरिका से ईरान को बड़ा खतरा, न्यूक्लियर प्लांट के पास शुरू की एक्सरसाइज

Iran Defense Exercise: ईरान की आर्म फोर्सेस ने मंगलवार को मिडिल इस्फ़हान प्रांत में नतांज़ यूरेनियम इनिचमेंट फैसिलिटी के पास बड़े पैमाने पर ज्वाइंट डिफेंस एक्सरसाइज शुरू की. इस बात की जानकारी स्टेट टेलीवीजन के जरिए दी गई है. आईआरआईबी टीवी ने बताया कि 'इक्तेदार' (पावर) 1403 एक्सरसाइज खतम अल-अनबिया एयर डिफेंस बेस कमांडर कादर रहीमजादेह के हुक्म के बाद शुरू किया गया था.

परमाणु की हिफाजत

आईआरआईबी के मुताबिक, पहले फेज में इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) की एयरोस्पेस फोर्स यूनिट्स "मुश्किल इलेक्ट्रॉनिक जंग के हालातों के तहत कई हवाई खतरों के खिलाफ परमाणु स्थल की चौतरफा हिफाजत" करेंगी.

क्या है इस एक्सरसाइज का मतलब क्या?

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आईआरजीसी के प्रवक्ता अली-मोहम्मद नैनी ने सोमवार को कहा कि सालाना प्रैक्टिस का मकसद सैन्य तैयारियों को बनाए रखना और बेहतर बनाना है, इसके साथ ही संभावित सैन्य खतरों और तोड़फोड़ की गतिविधियों का मुकाबला करना और राष्ट्रीय मनोबल को बढ़ाना है.

Add Zee News as a Preferred Source

अमेरिका से है ईरान को खतरा

यह एक्सरसाइज अमेरिकी समाचार वेबसाइट एक्सियोस के जरिए पिछले हफ्ते रिपोर्ट किए जाने के बाद की गई है जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन को ईरानी परमाणु सुविधाओं पर संभावित अमेरिकी हमले के ऑप्शन पेश किए थे.

ईरान ने दिया बातचीत का संकेत

सोमवार को ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बाघेई ने कहा कि देश अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम के बारे में फिक्र को दूर करने और प्रतिबंधों को हटाने के लिए “सम्मान और गरिमा के आधार पर” बातचीत के लिए तैयार है. मंत्रालय ने यह टिप्पणी तेहरान में एक हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच वार्ता की संभावना के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में की.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news