Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2283958
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंदिल्ली के नरेला में फैक्ट्री में लगी आग; तीन लोगों की मौत, छह घायल

दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री में लगी आग; तीन लोगों की मौत, छह घायल

Delhi Narela Factory Fire: दिल्ली के नरेला में मौजूद एक फैक्ट्री में आग लग गई है. आग की वजह से यहां 3 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में 6 लोगों के घायल होने की खबर है. हादसे में जान गंवाने वालों के घर पर गम का माहौल है.

दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री में लगी आग; तीन लोगों की मौत, छह घायल

Delhi Narela Factory Fire: दिल्ली के नरेला से एक बुरी खबर सामने आई है. यहां औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में बीती रात भीषण आग लग गई. हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि एक पाइपलाइन में गैस लीक होने की वजह से आग फैक्ट्री में फैल गई, जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और विस्फोट हो गया. मृतकों की पहचान श्याम (24), राम सिंह (30) और बीरपाल (42) के रूप में हुई है.

पुलिस का बयान
पुलिस के मुताबिक, शनिवार तड़के 3:35 बजे नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में पुलिस नियंत्रण कक्ष (PCR) से फैक्ट्री में आग लगने और उसमें कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली. पुलिस उपायुक्त (आउटर नॉर्थ) आर. के. सिंह ने बताया कि पुलिस टीम जब श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड पर पहुंची तो देखा कि आग ने फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया था. फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में काला धुआं निकल रहा था. इलाके के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब न हो सके. फायर ब्रिगेड पहुंचने में भी देर लगी. उन्होंने कहा, "फैक्ट्री में कुछ लोग मौजूद थे. कुल नौ पीड़ितों को बचाया गया और नरेला के आरएचसी अस्पताल ले जाया गया." आरएचसी अस्पताल पहुंचने पर तीन को मृत घोषित कर दिया गया. 

ये लोग हुए घायल
डीसीपी ने बताया कि छह घायलों में से पांच पुष्पेंद्र (26), आकाश (19), मोहित कुमार (21), मोनू (25) और लालू (32) को आगे के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं, रवि कुमार (19) को मामूली चोटें आई हैं. डीसीपी ने कहा कि फैक्ट्री के मालिक रोहिणी निवासी अंकित गुप्ता और विनय गुप्ता हैं. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना गया था, पाइपलाइन में से एक पर गैस लीक होने से आग फैल गई, जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और विस्फोट हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news