Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam915356
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंजिस जेल में कैद है बाहुबली मुख्तार अंसारी, उसी जेल से फरार हुआ कैदी, मचा हड़कंप

जिस जेल में कैद है बाहुबली मुख्तार अंसारी, उसी जेल से फरार हुआ कैदी, मचा हड़कंप

पिछले साल 16 फरवरी से जेल में बंद लापता कैदी विजयरख इतवार रात कैदियों की गिनती के दौरान लापता पाया गया.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

बांदा: सख्त सिक्योरिटी वाली बांदा जिला जेल (Banda Dstrict Jail) से एक कैदी लापता होने की खबर सामने आई है. शहर के सर्कल अफसर राकेश सिंह ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. इस जेल से कैदी के लापता होने को सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है. बसपा विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) भी बांदा के इसी जेल में बंद हैं. 

यह भी देखिए: नशेड़ी दूल्हे ने दुल्हन से डांस फ्लोर पर कर दी ऐसी फरमाइश कि लड़की वालों ने बना लिया बंदी

पिछले साल 16 फरवरी से जेल में बंद लापता कैदी विजयरख इतवार रात कैदियों की गिनती के दौरान लापता पाया गया. कैदी के गायब होने की खबर लगते ही जेल में हंगामा मच गया. फौरन अलार्म को बजाया गया और जिला प्रशासन के बड़े अफसर भी जेल पहुंच गए और उसकी तलाश की गई. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी देखिए: 43 की उम्र में भी नई अदाकाराओं को फेल करती है 'बादशाह' की यह एक्ट्रेस, देखिए PHOTOS

जेल में बंद लापता कैदी पर लूट और डकैती का मामला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैदी ने बैरक नंबर 4बी में खाना खाया और फिर पानी पीने चला गया, तब से वह लापता है. प्रयागराज के डीआईजी जेल संजय त्रिपाठी को घटना की जांच के लिए कहा गया है.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news