Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1602279
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंAir India cabin crew arrested: केबिन क्रू मेंबर खुद कर रहा था सोने की तस्करी; काम और नाम दोनों को किया शर्मिंदा

Air India cabin crew arrested: केबिन क्रू मेंबर खुद कर रहा था सोने की तस्करी; काम और नाम दोनों को किया शर्मिंदा

Air India cabin crew arrested: कस्टम अधिकारियों ने एयर इंडिया के केबिन क्रू को गिरफ्तार किया है. ये शख्स खास तरीके से सोने की स्मगलिंग कर रहा था. इस बात की सूचना अधिकारियों को मिली और उसे कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया.

Air India cabin crew arrested: केबिन क्रू मेंबर खुद कर रहा था सोने की तस्करी; काम और नाम दोनों को किया शर्मिंदा

Air India cabin crew arrested: एयर इंडिया के केबिन क्रू को सोने की स्मगलिंग करते हुए पकड़ा गया है. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि शख्स को बुधवार के दिन कोचि एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. आपको जानकारी के लिए बता दें आरोपी का नाम शफी है जो वायानाड का रहने वाला है. कस्टम अधिकारियों ने शफी के पास से 1,487 ग्राम सोना बरामद किया है. अधिकारियों को जानकारी प्राप्त हुई थी कि शफी नाम का केबिन क्रू गोल्ड लेकर आ रहा है. न्यूज एजेंसी ने कस्टम अधिकारी के हवाले से बताया- वायनाड के मूल निवासी एयर इंडिया के केबिन क्रू शफी को कोच्चि हवाई अड्डे पर 1,487 ग्राम सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. केबिन क्रू बहरीन-कोझिकोड-कोच्चि सर्विस का था. आगे की पूछताछ चल रही है.

इस तरह छिपाया सोना

अधिकारियों ने जानकारी दी कि आरोपी ने हाथों में सोना लपेटा हुआ था और शर्ट की बाजू से उसे ढककर ग्रीन चैनल से गुजरने का प्लान बना रहा था. अधिकारियों ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा दो और लोग सोना ले जाते हुए चेन्नई एयपोर्ट से गिरफ्तार हुए हैं. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सिंगापुर से आए दो यात्रियों को बुधवार को चेन्नई हवाई अड्डे पर 3.32 करोड़ रुपये मूल्य का 6.8 किलोग्राम सोना ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार पैसेंजर AI-347 और 6E-52 प्लेन के जरिए सिंगापुर से चेन्नई पहुंचे थे. चेन्नई के कस्टम ने एक ट्वीट में कहा- "इंटेल के आधार पर, AI-347 और 6E-52 द्वारा सिंगापुर से आए 2 पैक्स को कस्टम द्वारा 07.03.23 को रोका गया था. उनके सामान की तलाशी लेने पर, 3.32 करोड़ रुपये मूल्य का 6.8 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था. पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news