Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1699032
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- BJP ने नंगा नाच नाचकर जीत हासिल की है

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- BJP ने नंगा नाच नाचकर जीत हासिल की है

Akhilesh Yadav on BJP: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य के निकाय चुनावों के नतीजों पर बोलते हुए भाजपा पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने फर्जी वोट डाले और कुछ अफसर भाजपा नेताओं के इशारों पर काम कर रहे थे. पढ़िए पूरी खबर

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- BJP ने नंगा नाच नाचकर जीत हासिल की है

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर अखिलेश यादव ने बड़ा हमला किया है. उन्होंने पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा ने खुला नंगा नाच नाचकर चुनावों में जीत हासिल की है. इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने भाजपा पर फर्जी वोट डालने का भी आरोप लगाया है. हमला जारी रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कुछ अधिकारियों पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया है. 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा,"उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भाजपा ने खुला-नंगा नांचकर जीत हासिल की है." उन्होंने आगे कहा कि नगर पालिका चुनाव में फर्जी आधार कार्ड से वोट डाले गए हैं. उन्होंने कहा, "जब आधार कार्ड नकली, वोट भी नकली तो बीजेपी की जीत भी नकली है." अखिलेश ने नाम लिए बगैर आरोप लगाया कि कन्नौज में भाजपा की एक महिला विधायक पोलिंग स्टेशन पर जाकर फर्जी वोटिंग करा रही थी.

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि इस जगह हजारों की तादाद फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं. उन्होंने चुनाव आयोग के अफसरों पर भी संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ अफसर भी भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहे थे. अखिलेश यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता को लोकतंत्र की हिफाज़त के लिए तैयार रहना होगा. कर्नाटक चुनाव पर अखिलेश यादव ने कहा कि कर्नाटक की जीत जनता की जीत है. भारतीय जनता पार्टी हमेशा नफरत की सियासत करती है. कर्नाटक की जनता ने उसी नफरत को हराया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजों का ऐलान किया गया है. चुनावों के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. जबकि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने भी जबरदस्त जीत हासिल की है. 

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news