Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1558046
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंAssam: ओवैसी बोले बीजेपी है बाल विवाह के लिए दोषी; 6 सालों से क्यों नही किया ये काम

Assam: ओवैसी बोले बीजेपी है बाल विवाह के लिए दोषी; 6 सालों से क्यों नही किया ये काम

Assam Child Marriage and Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी ने असम में बाल विवाह के खिलफ चल रहे एक्शन पर बयान दिया है. उन्होंने सरकार को इसका दोषी ठहराया है और कई अहम सवाल पछे हैं. पढ़ें पूरी खबर

Assam: ओवैसी बोले बीजेपी है बाल विवाह के लिए दोषी; 6 सालों से क्यों नही किया ये काम

Assam Child Marriage and Owaisi: असम में जिन लोगों ने बाल विवाह किया उनके खिलफ एक्शन लिया जा रहा है. पुलिस उन लोगों को भी गिरफ्तार कर रही है जिन्होंने कई साल पहले शादी की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक इस मामले में 2211 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इसको लेकर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि पहले हुए बाल विवाह पर अब एक्शन लेना उचित नहीं है. अब इस मामले में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया है. उन्होंने असम सरकार के इस एक्शन पर सवाल खड़े किए हैं.

बीजेपी सरकार का बड़ा फेलियर

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पिछले 6 साल से बीजेपी सरकार है ऐसे में ये तो आपका बड़ा फेलियर है. उस वक्त आप क्या कर रहे थे. इस तरह की गिरफ्तारियां करके आप एक बड़ी मुश्किल खड़ी कर रहे हैं. जिन लड़कियों की शादी हो चुकी है अब उनकी देखभाल कौन करेगा. फिर वह चाहे किसी भी धर्म और समुदाय की हों.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अब तक सरकार ने 4 हजार मामले रजिस्टर किए हैं. अब और केस बुक करने की बात हो रही है. ऐसें में एक बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि आप लड़के को जेल भेज देंगे तो लड़कियों की देखभाल कौन करेगा. ओवैसी ने कहा कि आप वहां स्कूल क्यों नहीं खोल रहे हैं. अभी तक कितने स्कूल खोले गए हैं. कौन रोक रहा है आपको. 

Add Zee News as a Preferred Source

मुसलमानों के खिलाफ है बीजेपी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बीजेपी सरकार मुस्लिमों के खिलाफ है उन्होंने ऊपरी असम में भूमिहीन लोगों को जमीन देने का काम किया. लेकिन निचले असम में ऐसा नहीं किया. ओवैसी कहते हैं कि बीजेपी असम के असल मुद्दों पर बात नहीं करती है. 

महिला ने की आत्महत्या

आपको जानकारी के लिए बता दें आज पुलिस एक्शन के डर से एक महिला ने आत्म हत्या कर ली. महिला की शादी 2012 में इस्लाम नाम के एक शख्स से हुई थी. 2019 में उनके पति की कोविड के कारण मौत हो गई. मृत महिला के 2 बच्चे हैं. जब असम में पकड़-धकड़ शुरू हो गई और महिला डर गई, उसे लगा कि शायद अब उसके ससुर को पुलिस पकड़ लेगी. इस डर से उसने आत्महत्या कर ली.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news