Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1557111
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंAssam: सालों पहले हुई शादियों में अब हो रही गिरफ्तारी; इन सवालों का सरकार के पास नही होगा कोई जवाब

Assam: सालों पहले हुई शादियों में अब हो रही गिरफ्तारी; इन सवालों का सरकार के पास नही होगा कोई जवाब

Assam: असम सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. एक दिन में 2,044 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. जिसके बाद अब लोग सरकार के इस फैसले के खिलाफ सवाल उठा रहे हैं. लोगों का अलग-अलग कहना है. पढ़ें पूरी खबर...

Assam: सालों पहले हुई शादियों में अब हो रही गिरफ्तारी; इन सवालों का सरकार के पास नही होगा कोई जवाब

Assam: असम में खूब गिरफ्तारी हो रही है. सरकार के आदेश के बाद राज्य में उन सभी की गिरफ्तारी की जा रही है जिन्होंने तय उम्र से कम में शादी की है. गुवाहाटी के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान उन्होंने आज दिन भर हुई कार्रवाई की जानकारी दी. रिपोर्ट के अनुसार आज दोपहर 3 बजे तक 2,044 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

18 साल से कम उम्र में शादी

पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने लड़की से कम उम्र में शादी की थी. पुलिस का कहा है कि लड़की का कम उम्र में गर्भवति होना उसके लिए और होने वाले बच्चे के लिए भी नुकसानदेह है. ऐसे में डिलीवरी के दौरान मौत का खतरा बना रहता है. पुलिस की बाल विवाह के खिलाफ इस कार्रवाई के बाद असम में एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. लोगों का सवाल है कि आखिर उनके जेल में जाने के बाद अब पत्नियों का लालन पोषण कैसे होगा.

पति के जेल में जाने से पत्नियां परेशान!

इस मसले को लेकर जी सलाम ने कुछ महिलओं से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि 'अगर कई साल पहले किसी ने गलती की और शादी कर ली तो अब उसपर एक्शन लेना ठीक नहीं है'. लेकिन अब कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

बाप के जेल जाने के बाद बच्चों का क्या?

महिलाओं का कहना था कि जो महिलाएं गर्भवति हैं और उनके बच्चें हैं कम से कम उनके लिए सरकार रिआयत बरतें. अगर उनके पति अगर जेल चले जाएंगे तो खाने पीने और बच्चों को पढ़ाने को कौन देखेगा.

वकील ने कही ये बात

इस मसले को लेकर सीनियर एडवोकेट जुनैद खालिद ने कहा- हम असम सरकार के बाल विवाह के फैसले का इस्तकबाल करते हैं. लेकिन इस मसले में जिन लड़कियों के पति को जेल भेजा गया है उनका क्या? उनका अब गुजारा कैसे होगा. इस फैसले से उन लड़कियों का जीना दुश्वार हो जाएगा.

महिला समाजिक कार्यकर्ता क्या बोलीं?

महिलाओं के लिए काम करने वाली असमा बेगम का इस मसले को लेकर कहना है कि वह सरकार के बाब विवाह के फैसले से खुश हैं. लेकिन जो हो चुका है उसपर एक्शन लेना गलत होगा. क्योंकि जिन औरतों के पतियों को गिरफ्तार किया गया है उनके या तो बच्चे हैं या फिर वह गर्भवति हैं.

रिपोर्ट- शरीफ उद्दीन अहमद

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news