Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1619878
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंBihar Board 12th Result Announced: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, Direct Link से करें चेक

Bihar Board 12th Result Announced: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, Direct Link से करें चेक

Bihar Board 12th Result 2023 Announced: बिहार बोर्ड 2023 के नतीजों का आज ऐलान शिक्षा मंत्री के ज़रिए कर दिया गया है. बोर्ड की तरफ से बताया गया था कि आज यानी 21 मार्च को दोपहर 2 बजे नतीजों का ऐलान किया जाएगा. 

Bihar Board 12th Result Announced: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, Direct Link से करें चेक

Bihar Board 12th Result Announced: बिहार बोर्ड 2023 के नतीजों का इंतेजार कर रहे छात्रों का इंतेजार अब खत्म हो गया है. बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्र शेखर ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिया है. इससे पहले बोर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया गया कि 21 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजे इंटरमीडिएट के नतीजों का ऐलान किया जाएगा. इस मौके पर श्री दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग भी मौजूद रहेंगे.

जिन छात्रों ने इस साल 12वीं की परीक्षा दी थी वो बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या onlinebseb.in पर जाकर चैक कर सकते हैं.

Bihar Board Toppers List: यहां देखिए बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट, साइंस, कॉमर्स और ऑर्ट्स में किसने मारी बाजी

Add Zee News as a Preferred Source

Kaise Check karen Bihar Board Result:
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट करें चैक:

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे चैक करने के लिए पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या onlinebseb.in के होम पेज पर जाना होगा. 
इसके बाद यहां Bihar Board 12th Result से संबंधित कोई ऑप्शन नजर आएगा. इस पर क्लिक करें. 
क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर आ जाएंगे. यहां आपको अपने रोल नंबर और रोल कोड जैसी जरूरी जानकारियां भरनी होंगी.
अपनी पर्सनल डिटेल भरने के बाद आपको सबमिट करना होगा और फिर आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा. 

SMS से चैक करें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट:

ऑनलाइन वेबसाइट पर जाए बिना भी आप बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चैक कर सकते हैं. इसके लिए आपको Text मैसेज भेजना होगा. जानकारी के मुताबिक आपको अपने मोबाइल से 56263 पर Bihar12Roll-Number टाइप करके भेजना होगा. जिसके थोड़ी देर बाद आपको आपके नंबर्स मिल जाएंगे. 

TAGS

Trending news